spot_img
spot_img
spot_img

किसान-मजदूर अब अपना काम करें, उनके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा सरकार उठा रही है

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

सीएम हेमंत सोरेन ने चतरा में 1 लाख 96 हजार लाभुकों में 104 करोड़ 02 लाख 42 हजार रुपये की बांटी परिसंपत्तियां

 “आपकी योजना-आपकी सरकार-आपके द्वार ” कार्यक्रम में  42 योजनाओं की दी सौगात,  67 योजनाओं की रखी आधारशिला

CHATRA : हमारी सरकार सिर्फ योजनाएं नहीं बना रही है, बल्कि उसे जन-जन तक पहुंचा रही है। आप इन योजनाओं से जुड़कर खुद सशक्त, स्वावलंबी और खुशहाल बनें तथा राज्य के विकास में सहभागी बनकर उसे गति दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बुधवार को यह बातें चतरा के जवाहर लाल नेहरु स्टेडियम में आयोजित “आप की योजना -आपकी सरकार -आपके द्वार” कार्यक्रम को संबोधित  करते हुए कही। उन्होंने कहा कि यह आपकी सरकार है और आपके दुख-दर्द, तकलीफ, परेशानी और समस्याओं के समाधान के लिए 24 घंटे काम कर रही है। मौके पर सीएम ने 219 करोड़ 69 लाख 09 हज़ार 548 रुपए की लागत से 109 योजनाओं  का उद्घाटन- शिलान्यास किया । इसमें  32 करोड़ 72 लाख 45 हज़ार  362 रुपए की लागत से 42 योजनाओं का उद्घाटन और 186 करोड़ 96 लाख 64 हज़ार 186  रुपए की लागत से  67 योजनाओं की आधारशिला रखी गई । इसके अलावा इस कार्यक्रम में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के  लगभग 1लाख 96 हज़ार लाभुकों के बीच 104 करोड़ 02 लाख 42 हज़ार  51 रुपए की परिसंपत्ति का वितरण किया गया। इसमें  शिक्षा विभाग के द्वारा 176957 बच्चों के बीच स्कूली पोशाक का वितरण किया गया।

आपको योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नहीं, इसे देखने के लिए भ्रमण कर रहा हूं

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की योजनाएं कागज-कलम में दम तो नहीं तोड़ रही हैं। योजनाएं सही तरीके से धरातल पर पहुंच रही हैं या नहीं, इसे देखने के लिए ही कार्यक्रम में शामिल हो रहा हूं। पंचायतों में आयोजित हो रहे इन शिविरों  की एक ओर मुख्यालय के स्तर पर पोर्टल के माध्यम से  समीक्षा की जा रही है, वहीं, वरीय अधिकारियों को भी विशेष रूप से शिविरों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूली बच्चियों को समर्पित है किशोरी समृद्धि योजना

सीएम ने कहा कि 11 अक्टूबर को अंतरराष्‍ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना को लांच किया गया। यह योजना स्कूली बच्चियों को समर्पित है। इस योजना से 9 लाख बच्चियों को जोड़ने का लक्ष्य है। अब स्कूलों में शिविर लगाकर बच्चियों को किशोरी समृद्धि योजना का लाभ दिया जाएगा। वही, छात्रवृत्ति की राशि में तीन गुना तक इजाफा किया गया है। इसके अलावे छात्रावासों का जीर्णोद्धार किया जा रहा है। यहां चौकीदार और रसोइया होंगे। यहां रहने वाले विद्यार्थियों के अनाज की भी व्यवस्था करने पर सरकार विचार कर रही है। निजी विद्यालयों की तर्ज पर मॉडल स्कूल खोले जा रहे हैं। यहां बच्चों को नि:शुल्क अंग्रेजी माध्यम से गुणवत्तायुक्त शिक्षा मिलेगी। किसानों -मजदूरों को अब अपने बच्चे -बच्चियों के पढ़ाई -लिखाई की चिंता करने की जरुरत नहीं है। आप अपने काम करें। आपके बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा सरकार ले रही है।

किसान-पशुपालकों का एटीएम है पशुधन

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड जैसे ग्रामीण परिवेश वाले राज्य में ग्रामीणों के लिए पशुधन किसी भी मायने में एटीएम से कम नहीं है। इसी बात को ध्यान में रखकर सरकार ने मुख्यमंत्री पशुधन योजना शुरू की है । इस योजना के तहत पशुपालकों को पशु के साथ पशु शेड के लिए भी राशि दी जा रही है, ताकि उनकी आय बढ़ाई जा सके। 30 लाख हरा राशन कार्ड भी जारी किया जा रहा है । ऐसी कई योजनाएं हैं , जिनका मकसद  राज्य वासियों का कल्याण है । मुख्यमंत्री ने कहा कि इस बार कम बारिश के कारण राज्य के कई इलाकों में सुखाड़ जैसी स्थिति है, लेकिन,  सरकार ने सुखाड़ से निपटने के सभी उपाय कर लिए हैं । ग्रामीणों के लिए कई रोजगार परक योजनाएं चलाई जा रही हैं। किसानो- मजदूरों का पलायन नहीं हो, इसे रोकने की दिशा में अधिकारियों को  निर्देश दिए जा चुके हैं।

रोजगार के साथ स्वरोजगार के खोल रहे हैं दरवाजे

सीएम ने कहा कि सरकार ने अलग राज्य बनने के बाद पहली बार नियुक्ति और सेवा शर्त नियमावली बनाकर बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देने का सिलसिला प्रारंभ कर दिया है । बहुत जल्द 50 हज़ार शिक्षकों के रिक्‍त पदों पर नियुक्ति  होने जा रही है। विभागों में खाली पदों पर बहाली की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को 40 प्रतिशत अनुदान पर 25 लाख रुपए तक लोन दिया जा रहा , ताकि वे खुद भी व्यवसाय करें और दूसरों को भी रोजगार दे सके।

 मुख्यमंत्री ने की ये घोषणाएं भी

  • चतरा जिला समाहरणालय का नया भवन बनाया जाएगा।
  • चतरा जिले में भी स्थापित आईटीआई में अगले सत्र से पढ़ाई प्रारंभ हो जाएगी।
  • वैसे इलाके जहां खनन कार्य के लिए जमीन का अधिग्रहण हो चुका है या हो रहा है अथवा होना है और जिसमे विस्थापितों को अबतक मुआवजा नही मिला है , उन सभी मामलों में भूमि अधिग्रहण नीति-2013 में सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य के आधार पर मुआवजा का भुगतान होगा।
  • बड़कागांव विधानसभा इलाके के जिन पंचायतों को चतरा नगर पर्षद में शामिल किया गया है, उन्हें फिर से पंचायत में शामिल किया जाएगा।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक उमा शंकर अकेला, अंबा प्रसाद,जिला परिषद अध्यक्ष ममता देवी, नगर पर्षद अध्यक्ष गुंजा देवी, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , चतरा जिले के डीसी और एसपी सहित कई अधिकारी मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : जल, जंगल, जमीन की हिमायती सरकार से लोगों को आस… सुनें क्या बोले गांव के लोग

इसे भी पढ़ें : मां का उतरा चेहरा देख जवान बेटा लटक गया फंदे पर… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...