spot_img

PM ने राष्ट्र को समर्पित की 17 नये बीजों की किस्में

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • पीएम ने जारी किया 75 रुपये का स्मृति सिक्का
  • World Food Day पर सभी को शुभकामनाएं भी दीं

नई दिल्ली : PM नरेंद्र मोदी ने हाल ही में विकसित की गई आठ फसलों की 17 जैव संवर्धित किस्मों को भी राष्ट्र को समर्पित किया। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन- Food And Agriculture Organization की 75वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री ने 75 रुपये का सिक्का भी जारी किया।

फूड डे पर दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि World Food Day  पर सभी को शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा कि दुनियाभर में जो लोग कुपोषण को दूर करने के लिए लगातार काम कर रहे हैं, मैं उन्हें भी बधाई देता हूं। इन सभी के प्रयासों से ही भारत कोरोना के इस संकटकाल में भी कुपोषण के खिलाफ मजबूत लड़ाई लड़ रहा है। भारत के हमारे किसान साथी- हमारे अन्नदाता, हमारे कृषि वैज्ञानिक, हमारे आंगनबाड़ी-आशा कार्यकर्ता, कुपोषण के खिलाफ आंदोलन का आधार हैं।

बीजों की भी जानकारी दी

उन्होंने कहा कि भारत में पोषण अभियान को ताकत देने वाला एक और अहम कदम आज उठाया गया है। आज गेहूं और धान सहित अनेक फसलों के 17 नए बीजों की वैरायटी, देश के किसानों को उपलब्ध कराई जा रही हैं। इस दौरान भारत ने करीब-करीब डेढ़ लाख करोड़ रुपए का खाद्यान्न गरीबों को मुफ्त बांटा है।

इसे भी पढ़ें : Shocking : डायन-बिसाही के नाम पर फिर चढ़ी बुजुर्ग की बलि

पीडीएस में हो रहा है सुधार : PM मोदी

मोदी ने कहा कि खेती और किसान को सशक्त करने से लेकर भारत के पीडीएस तक में एक के बाद एक सुधार किए जा रहे हैं। क्या आप जानते हैं कि कोरोना के कारण जहां पूरी दुनिया संघर्ष कर रही है, वहीं भारत के किसानों ने इस बार पिछले साल के प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया।

एमएसपी पर भी दी टिप्पणी

नरेंद्र मोदी ने कहा कि किसानों को लागत का डेढ़ गुणा दाम MSP के रूप में मिले,  इसके लिए अनेक कदम उठाए गए हैं। MSP और सरकारी खरीद, देश की फूड सिक्योरिटी का अहम हिस्सा हैं। इसलिए इनका जारी रहना स्वाभाविक है। छोटे किसानों को ताकत देने के लिए Farmer Producer Organizations का एक बड़ा नेटवर्क देश में तैयार हो रहा है। भारत में अनाज की बर्बादी हमेशा से बहुत बड़ी समस्या रही है। अब जब Essential Commodities Act में संशोधन किया गया है, इससे स्थितियां बदलेंगी।

इसे भी पढ़ें : IPL : पांच हार के बाद पंजाब को मिली जीत, बेंगलुरु को हराया

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

इसे भी पढ़ें : जज ने दे दी जान, हड़कंप…

इसे भी पढ़ें : नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

इसे भी पढ़ें : री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

spot_img

Related articles:

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...

जज ने दे दी जान, हड़कंप…

Delhi : दिल्ली के सफदरजंग इलाके में दिल्ली न्यायिक...

नाटक हुआ फेल, मास्टरमाइंड निकला पत्नीहं’ता…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के केरेडारी थाना क्षेत्र में...

री-पोल में भी बम्पर वोटिंग, कालीघाट थानेदार सस्पेंड…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में पुनर्मतदान के दौरान शाम...

Bihar : नई नवेली दुल्हन का उजड़ गया सुहाग, उठाया खौफनाक कदम…

Bihar के औरंगाबाद के नवीनगर नगर पंचायत क्षेत्र में शनिवार को दर्दनाक हादसा हो गया। बस स्टैंड स्थित पुरानी PNB बैंक के पास