spot_img

ट्रैफिक जाम के बीच नैना हो गए चार और उसके बाद ऐसे हुई शादी…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive:  प्यार कैसे, कब और कहां होगा, यह कोई नहीं जानता। यह सुनकर किसी को भी आश्चर्य होगा कि  ट्रैफिक जाम के दौरान लड़का-लड़की के नैना चार हुए और बात शादी तक पहुंच गई। आजकल सोशल मीडिया पर यह लव स्टोरी तेजी से वायरल हो रही है। लोगों में यह शादी चर्चा का विषय बन गई है। यह मामला बेंगलुरु का है। दरअसल बेंगलुरु का ट्रैफिक हमेशा से ही लोगों के लिए सिरदर्द भरा रहा है। वैसे यह शहर अपने खूबसूरत मौसम, सर्द दिनों और भीड़भाड़ वाली सड़कों के लिए जाना जाता है। हालांकि, ट्रैफिक की समस्या सभी के लिए हो सकती है, लेकिन उस खास शख्स के लिए नहीं, जिसने इसी जाम में अपने प्यार को पाया।

ट्विटर पर शेयर की गई ट्रैफिक जाम वाली  लव स्टोरी

सोशल मीडिया पर वायरल Love Story ट्विटर पर शेयर किए जाने के बाद जमकर वायरल हो गई है। यह कम शब्दों में बताई गई है। एक Reddit यूजर के अनुसार, वह बेंगलुरु के सोनी वर्ल्ड सिग्नल के करीब अपनी पत्नी से मिले। पोस्ट के मुताबिक दोनों पहले दोस्त थे। लड़का एक दिन जब अपनी दोस्त को घर छोड़ने जा रहा था, तभी एजीपुरा फ्लाईओवर के निर्माण ने उन्हें ट्रैफिक जाम में फंसने के लिए मजबूर कर दिया। और फिर वो ही जाम उसकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत पल बन गया।

इस स्थिति में प्यार ने लिया जन्म

जाम में फंसने के बाद शुरू हुई प्रेम कहानी स्टोरी के मुताबिक जाम में देर तक फंसे रहने के बाद दोनों को भूख लगी और उन्होंने उस एरिया से दूर एक अलग रोड को चुनने का फैसला किया। फिर दोनों ने उस दिन साथ डिनर किया। यहीं से दोनों दोस्तों की स्टोरी लव स्टोरी में बदलना शुरू हो गई। दोनों ने एक दूसरे को 3 साल तक डेट करने के बाद शादी कर ली।

यूज़र ने बताई 3 साल तक डेट करने की बात

एजीपुरा फ्लाईओवर को लेकर भी कसा तंज इतना ही नहीं अपने स्टोरी में यूजर ने आगे बताया कि मैंने उसे तीन साल तक डेट किया। शादी को 2 साल हो चुके हैं, लेकिन 2.5 KM एजीपुरा फ्लाईओवर अभी भी अंडर कंस्ट्रक्शन है। लोगों को इस कपल की लव स्टोरी बेहद पसंद आ रही है। कई लोगों को तो यकीन भी नहीं हो रहा कि आखिर ट्रैफिक जाम में फंसने के बाद लोगों को बुरा हाल हो जाता है, तो किसी का भला ऐसे घर कैसे बस सकता है।

इसे भी पढ़ें : नाली साफ करते-करते दब गये 13 लोग… देखें फिर क्या हुआ

इसे भी पढ़ें : मोस्ट वांटेड आरजू के घर पर चला बुलडोजर, गैंगरेप का है आरोपी

इसे भी पढ़ें : बूढ़ा पहाड़ से उखाड़ फेंका नक्सलियों का खूंटा, देखें गजब का यह सीन….

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिया-चेतन में फोन पर 238 घंटे बाते हुई, अब…

Kohramlive : पुणे के युवा कारोबारी केतन अग्रवाल की...

एक साथ तीन दारोगा की मौ’त, तहलका…

Bihar :  बेगूसराय में हुये भीषण सड़क हादसे में...

सास-दामाद की लव स्टोरी, वीडियो वायरल…

UP : रिश्तों की दुनिया में कुछ खबरें ऐसी...

पेट्रोल-डीजल और LPG को लेकर बाबा वेंगा की डरावनी भविष्यवाणी फिर वायरल…

Kohramlive : ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते...