Bareli (UP) : 3 साल से अधिक तैनाती वाले 97 पुलिस इंस्पेक्टरों का तबादला कर दिया गया। बरेली से 30 इंस्पेक्टरों को दूसरे रेंज के जिलों में भेजा गया है। वहीं, बदायूं, पीलीभीत और शाहजहांपुर से 29 इंस्पेक्टरों को बरेली में इधर से उधर किया गया है। बरेली में तैनात 30, शाहजहांपुर में 29, बदायूं में 22 और पीलीभीत में तैनात 16 इंस्पेक्टरों का जिला बदला गया है। इनमें बरेली के कोतवाली, इज्जतनगर, प्रेमनगर, बारादरी, फरीदपुर, शीशगढ़ और बिथरी चैनपुर इंस्पेक्टर भी शामिल हैं। इस तबादले को लेकर IG डॉ राकेश सिंह के दफ्तर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
इनको बदायूं भेजा गया
इंस्पेक्टर सिमरनजीत कौर, विजय कुमार, धर्मेंद्र सिंह, राजेश सिंह, राजीव कुमार सिंह, अनिल कुमार, राहुल सिंह, नीरज कुमार, हरवीर सिंह, सुनील अहलावत, गुड्डू सिंह और इंस्पेक्टर संजय कुमार को बदायूं भेजा है। वहीं, इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह, राजकुमार सिंह, अरविंद कुमार, क्रांतिवीर सिंह, अजय पाल सिंह और हर सिंह पाल को पीलीभीत भेजा गया है। इसी तरह बदायूं में तैनात सीमा, धनंजय कुमार पांडेय, श्यामवीर सिंह यादव, अरुण कुमार, सुरेंद्र कुमार सागर, राजेश कुमार, दिगंबर सिंह, ऋषि पाल सिंह, सुरेश चंद्र गौतम एवं राजबली को बरेली भेजा गया है।
शाहजहांपुर में इनका हुआ तबादला
शाहजहांपुर से विकास कुमार, मनीष पांडेय, जयशंकर सिंह, अमित कुमार पांडेय, कुंवर बहादुर सिंह, जग नारायण पांडेय, संतोष कुमार श्रीवास्तव, रवि कुमार, प्रवीण कुमार सोलंकी एवं रीतेंद्र प्रताप सिंह को बरेली भेजा गया है। पीलीभीत में तैनात धर्मेश कुमार, उत्तम कुमार, सुरेंद्र पाल सिंह, रामसेवक, मदन मोहन, धर्मेंद्र यादव और आशुतोष रघुवंशी को बरेली को बरेली भेजा गया है।
इसे भी पढ़ें : जीटी रोड पर तेल चुराने में एक्टिव गैंग की करतूत जान रह जाएंगे दंग
इसे भी पढ़ें : घर से पापा के पास जाने निकली दो बहनों के साथ क्या हो गया… देखें
इसे भी पढ़ें : क्या बताये मैडम, मेरे साथ गलत हो गया, थाना में जोरदार हंगामा… जानें
इसे भी पढ़ें : बिना चीर-फाड़ के खतरनाक जगह फंसा सिक्का यूं निकाल गये डॉ जयंत घोष… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो








