Ranchi : राजधानी रांची में चार थानेदार और दो ओपी प्रभारी बदल दिये गये। वहीं बेड़ो के थानेदार मनीष कुमार गुप्ता एवं पंडरा ओपी के प्रभारी चन्द्रशेखर को पुलिस लाइन में बुला लिया गया है। वहीं मुरी ओपी के प्रभारी बबलू को नामकुम थाने में पदस्थापित किया गया है। नामकुम थाने में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर आकाश भरद्वाज खादगड़ा TOP के प्रभारी बनाये गये हैं। खादगड़ा TOP के प्रभारी सतीश वर्णवाल सोनाहातू के नये थानेदार बनाये गये हैं। सुखदेवनगर थाने में पोस्टेड सब इंस्पेक्टर विपुल कुमार ओझा मुरी के नये थानेदार होंगे। सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार हेम्ब्रम को बेड़ो. रिम्स का सुरक्षा प्रभारी, नवीन कुमार को अनगड़ा और शिवनारायण तिवारी को पंडरा के नये थानेदार बनाये गये हैं। अनगड़ा के थानेदार ब्रजेश कुमार रिम्स के सुरक्षा प्रभारी बनाये गये हैं। इस संबंध में रांची के सीनियर एसपी के कार्यालय से अधिसूचना जारी कर दी गई है। देखें यहां पूरी लिस्ट…

इसे भी पढ़ें :Cyclone Mocha को लेकर 3 राज्यों में अलर्ट, 80 किमी की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
इसे भी पढ़ें :मौसम ने ली करवट, कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश
इसे भी पढ़ें :झारखंड का Temperature अब करेगा Torture
इसे भी पढ़ें :अगले 24 घंटे में गरज, चमक के साथ बारिश, येलो अलर्ट जारी
इसे भी पढ़ें :झारखंड में भी दिखेगा Cyclone मोचा का असर, पढ़ें IMD का नया अपडेट








