spot_img

बिहार के कटिहार और सीवान में सड़क हादसों में 9 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

बिहार: बिहार के कटिहार जिले में मंगलवार को हुए दर्दनाक हादसे में समस्तीपुर निवासी एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। मामला जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र का है। यह हादसा सुबह 6 बजे हुआ। सभी मृतक समस्तीपुर जिले के रोसड़ा  के रहने वाले थे।

मृतकों की शिनाख्त शिवजी महतो (45 वर्ष), नंदलाल महतो (25 वर्ष), राजकुमार (30 वर्ष), अजय महतो (45 वर्ष) ,रामस्वरूप साह (45 वर्ष), संतोष कुमार (42 वर्ष) चालक के रूप में हुई। वहीं घायल कैलाश महतो (40 वर्ष), अर्जुन महतो (50 वर्ष) तथा सुनील महतो (35 वर्ष) को गंभीर स्थिति को देखते हुए कटिहार मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। उधर, सीवान जिले में ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत की खबर है। हादसा सराय ओपी के चमड़ा मंडी के समीप हुआ। मरने वाले सभी सारण के मशरक के रहने वाले थे। अभी उनकी शिनाख्‍त नहीं हो सकी है।

इसे भी पढ़ें : पत्थर से कूच कर भाई ने भाई को मार डाला, ये थी वजह…

इसे भी पढ़ें :कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने ही भिड़े कार्यकारी अध्यक्ष और प्रवक्ता

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...