spot_img
spot_img
spot_img

सर्टिफिकेट जमा कर पा ली नौकरी, कागजात देखें तो उड़ गये होश…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GARHWA (NITAYANAND DUBEY): गढ़वा के श्री बंशीधर नगर डाक विभाग में ग्रामीण डाक सेवक के लिए 9 लोगों ने फर्जी प्रमाण पत्र जमाकर नौकरी पा ली। यह खुलासा कागजातों की छानबीन के दौरान हुआ। श्री बंशीधर नगर के डाक निरीक्षक आशीष पांडेय ने फर्जी प्रमाण पत्र जमा करने वाले 9 अभ्यर्थियों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देश दिया है।

17 डाक सेवकों की बहाली के लिए निकली थी वैकेंसी

बता दें कि भारतीय डाक विभाग की ओर से गत मई माह में श्री बंशीधर नगर अनुमंडल में 17 ग्रामीण डाक सेवक की बहाली के लिए वेकेंसी निकाली गई थी। बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। आवेदन पत्रों की जांच के दौरान अधिक अंक वाले 17 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था। अधिक अंक वाले चयनित 17 अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच के दौरान 9 अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया। दो अभ्यर्थियों ने स्वेच्छा से अपना आवेदन वापस ले लिया है। शेष 6 अभ्यर्थियों का आवेदन सही पाया गया है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

ये हैं फर्जी सर्टिफिकेट जमा करने वाले अभ्यर्थी

जिन अभ्यर्थियों का प्रमाण पत्र फर्जी पाया गया, उनमें अजय यादव, पिता चंदू यादव, श्वेता कुमारी, पिता सतीश कुमार मेहता ग्राम मड़वनियां, थाना रमना, रौशन कुमार पिता राजकुमार पासवानग्राम थाना रमना,मो शाहिद अंसारी पिता मुमताजी मियां ग्राम बभंडी जिला पलामू,सुबोध होरो पिता सिलबेस्टर होरो चोरहट रामगढ़ जिला पलामू अमित रौशन पिता जगनारायण सिंह तरारी भागलपुरा बिहार, सुशील कुमार पिता चन्देश्वर राम ग्राम दाउदनगर औरंगाबाद बिहार ,धीरज कुमार पिता वीरेंद्र सिंह काराकाट विक्रमगंज रोहतास बिहार और  जय प्रकाश तिवारी पिता जितेंद्र नाथ तिवारी बक्सर बिहार शामिल हैं।  डाक विभाग द्वारा जब अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की संबंधित संस्थानों से जांच कराई तो मैट्रिक के अंक पत्र फर्जी मिले। अंक पत्र में कुछ अंक था, आवेदन वाले अंक पत्र में अधिक अंक दर्शाया गया था।

इसे भी पढ़ें : DC नैंसी सहाय के एक्टिव मोड में आते ही मचा तहलका… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : सरेराह कांग्रेस नेता को गोलियों से भून डाला… देखें

इसे भी पढ़ें : गडकरी ने किया ऐलान, हाईवे पर गाड़ियों की स्पीड होगी तय

इसे भी पढ़ें : घर में घुसकर प्रॉपर्टी डीलर को गोलियों से किया छलनी, बाप-भाई लहूलुहान… कहां-कैसे देखें

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...