Ranchi : शहर के विभिन्न वार्डों में नाली और सड़क निर्माण का कार्य कर रहे 9 ठेकेदारों पर गाज गिरेगी। इन ठेकेदारों पर समय पर निर्माण कार्य पूरी नहीं करने का आरोप है। शनिवार को अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त मुकेश कुमार ने बैठक की। समय पर निर्माण कार्य पूरा नहीं करने को लेकर नगर आयुक्त ने नाराजगी जताई। उन्होंने अभियंत्रण शाखा के अधिकारियों को 9 संवेदकों को कारण बताओ नोटिस जारी कर काली सूची में डालने का आदेश दिया है।
शहर में चल रही योजनाओं का उप नगर आयुक्त कुंवर सिंह पाहन और रजनीश कुमार को खुद स्थल निरीक्षण करने का निर्देश दिया। साथ ही नगर आयुक्त ने कहा कि उन जगहों पर जाकर मामला को सुलझाएं, जहां संवेदकों को काम करने में परेशानी हो रही है। संवेदक को परेशान करने वालों पर मामला दर्ज कराएं। बैठक में सहायक अभियंता अनिल कुमार अनुपस्थित रहे। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

इसे भी पढ़ें :वर्चस्व की लड़ाई में मारा गया था अनिकेत
इसे भी पढ़ें :डूबते दोस्त को छोड़ भागा युवक, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
इसे भी पढ़ें :मां कमरे में नहीं थी, बगल कमरे में लाइट जलता देख बेटा पहुंचा, जो देखा….
इसे भी पढ़ें :गेम खेलने से रोका तो बाप को मार डाला, ऐेसे खुला राज…
इसे भी पढ़ें : Breaking : CBI करेगी रूपा तिर्की मौत मामले की जांच
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे












