spot_img

एक ही रोज में निपट गये 82 हजार केस, मिले 1.22 करोड़…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, रांची के बैनर तले जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, गढ़वा द्वारा शनिवार को द्वितीय राष्ट्रीय लोक अदालत लगाया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजित नारायण प्रसाद द्वारा ऑनलाइन माध्यम से किया गया।

मुख्य उपलब्धियां

  • कुल वाद निष्पादन: 82,689
  • राजस्व वसूली: ₹ 1,22,02,746/-
  • योजनाओं के तहत वितरित राशि: ₹ 16.93 करोड़

न्यायिक सहभागिता

कार्यक्रम में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश नलिन कुमार, कुटुंब न्यायालय के के०के० झा, सहित जिला एवं अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय के कुल 23 पीठ गठित किये। प्रभारी सचिव कुमार विपुल ने बताया कि गढ़वा और नगर उंटारी न्यायालयों में कुल 23 पीठों ने विभिन्न प्रकार के वादों का निष्पादन किया, जिनमें बैंक, बिजली, उपभोक्ता, मोटर वाहन अधिनियम, पोक्सो, कुटुंब न्यायालय और अन्य वाद शामिल थे। कुटुंब न्यायालय द्वारा 42 पारिवारिक वादों का निपटारा किया गया, जिनमें 22 परिवारों को पुनः एकजुट कर घर भेजा गया।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...