Ranchi : CBSE की तर्ज पर राज्य में खुले 80 उत्कृष्ट विद्यालय के शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जायेगी ताकि उन्हें बच्चों को बेहतर तरीके से निखार और सवार सके। 21 अगस्त से 13 अक्तूबर तक ट्रेनिंग दी जायेगी। यह ट्रेनिंग राजधानी रांची के रातू में JCERT में दी जायेगी। करीब 800 शिक्षकों को अजीम प्रेमजी फाउण्डेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस मसले पर सीएम हेमंत सोरेन बेहद गंभीर है। प्रथम चरण में हरेक विद्यालय से 10 शिक्षकों को ट्रेनिंग दी जायेगी। कुल पांच बैच में 800 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा।
पहले बैच को 21-25 अगस्त, दूसरे बैच 11-15 सितम्बर, तीसरे बैच को 18-22 सितम्बर, चौथे बैच को 03-07 अक्टूबर एवं पांचवें बैच को 09-13 अक्टूबर 2023 तक प्रशिक्षण मिलेगा। इस प्रशिक्षण से पूर्व हर स्कूल के दो शिक्षकों को हर्ष जोहार के जरिए प्रशिक्षण मिल चुका है। इससे पूर्व 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण दो चरणों में नेशनल सेंटर फॉर स्कूल लीडरशिप द्वारा कराया जा चुका है। 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों का दो चरण में प्रशिक्षण अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा पूर्ण कर लिया गया है। जनवरी 2023 में प्रधानाध्यापकों में क्षमता वर्धन हेतु आईआईएम, रांची एवं आईआईएम अहमदाबाद द्वारा 15 प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण दिया गया। अब शिक्षकों को विभिन्न चरणों में प्रशिक्षण देने का कार्य शुरू हो रहा है।
इसे भी पढ़ें : घर का दरवाजा खोलते ही पत्रकार को गोलियों से भून डाला, क्या बोले SP… जानें
इसे भी पढ़ें :IMD ALERT : झारखंड में अगले 24 घंटों के दौरान…
इसे भी पढ़ें :ऐसे भी आती है मौ*त, जवान लड़के की नाहक चली गई जान… जानें
इसे भी पढ़ें : कुएं में पहले बैल गिरा, फिर अचानक जमींदोज हो गये लोग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Dumri By-Election Nomination : यशोदा देवी और बेबी देवी ने भरा पर्चा… देखें
इसे भी पढ़ें : भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत
इसे भी पढ़ें : भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत








