spot_img

Dumri By-Election Nomination : यशोदा देवी और बेबी देवी ने भरा पर्चा… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : डुमरी विधानसभा सीट के लिए नामांकन के आखिरी दिन यानी गुरुवार को झामुमो और आजसू के कैंडिडेट्स ने नॉमिनेशन फाइल किया। आजसू की ओर से प्रत्याशी के तौर पर यशोदा देवी ने पर्चा भरा। वहीं, झामुमो की तरफ से बेबी देवी ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। बेबी देवी झारखंड के पूर्व शिक्षा मंत्री दिवंगत जगरनाथ महतो की पत्नी हैं। वर्तमान में झारखंड सरकार में मंत्री हैं।

यशोदा देवी और बेबी देवी आज डुमरी के अनुमंडल कार्यालय पहुंची। 33-डुमरी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के इलेक्शन ऑफिसर सह एसडीओ मो सहजाद परवेज की मौजूदगी में दोनों ने अपना-अपना नॉमिनेशन फाइल किया।

आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के साथ आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, एमएलए लम्बोदर महतो, एमएलए रणधीर सिंह, भाजपा नेता रविन्द्र राय, नारायण दास, निर्भय शाहबादी, प्रदीप साहू, आजसू नेता संजय साव समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे। वहीं, झामुमो प्रत्याशी बेबी देवी के साथ एमएलए सुदिव्य कुमार, मथुरा महतो, सरफराज अहमद, एमएलए विनोद सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव मौजूद थे।

5 सितंबर को होगा मतदान

आगामी 5 सितंबर को मतदान होगा। उपचुनाव को लेकर गिरिडीह के डुमरी प्रखंड की 37 पंचायत और बोकारो के नावाडीह प्रखंड की 24 पंचायत व चंद्रपुरा प्रखंड की नौ पंचायतों में 373 बूथ बनाये गये हैं। कुल मतदाताओं की संख्या 2,98,629 हैं। इसमें 1,54,452 पुरुष और 1,44,174 महिला मतदाता हैं। डुमरी प्रखंड में 199, नावाडीह में 129 और चंद्रपुरा प्रखंड में 45 बूथ हैं।

इसे भी पढ़ें : व्हाट्सएप पर बेटे की फोटो देख सन्न रह गये मां-बाप…

इसे भी पढ़ें : भाजपा नेत्री मिस्फिका हसन के खिलाफ दर्ज होगी PE, सीएम हेमंत ने दी इजाजत

इसे भी पढ़ें : रांची के सर्किट हाउस में लगी आग, पहुंची कई दमकल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : गरीबों के हमदर्द की जान खतरे में, नींद उड़ी… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : लेवी मांगने के इल्जाम में धराया, क्या बोली पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : देश को मिलेंगी 10 हजार नई इलेक्ट्रिक बसें, कैबिनेट में मिली मंजूरी…

इसे भी पढ़ें : बड़ा फेरबदल : इन 51 अधिकारियों का तबादला, देखें लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

WhatsApp के इस फीचर पर सरकार सख्त, Meta को नोटिस

Kohramlive : बिना मोबाइल नंबर साझा किये चैटिंग की...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...