Kohramlive : तेज रफ्तार टैंकर ने एक टेम्पू को ठोक डाला। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टेम्पू के परखच्चे उड़ गये। गाड़ी में कुल 14 लोग सवार थे। उनमें से 8 लोग काल के गाल में समा गए। वहीं, दो बच्चों की हालत गंभीर बताई गई। सभी एक ही परिवार के सदस्य हैं। टैंकर का मौके से फरार हो गया। घटना के बाद चीख-चित्कार से पूरा इलाका दहल उठा। आसपास के लोग वहां जमा हो गये। एक साथ 8 लाशों को देख लोगों की रूह कांप उठी। हादसे की फैली खबर के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं, जख्मी लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। यह दर्दनाक घटना उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले के जहानाबाद चिल्ली मोड़ के पास की है।
टेम्पू में सवार लोग कानपुर देहात के मूसानगर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। सभी लोग मूसानगर से जहानाबाद अपने रिश्तेदार के यहां आ रहे थे। सभी एक ही परिवार के हैं। मृतकों में यशोदा (35) पत्नी अनिल, अनिल (38) पिता सोनेलाल, छोटू (6 माह) आदि शामिल हैं। वहीं गंभीर रूप से घायल सौम्या और बहादुर को बहादुर पुलिस ने एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में दिनदहाड़े लूट, बदमाशों ने किया चाकू से हमला…
इसे भी पढ़ें : जिन्हें 20 सालों से ढूंढ रही थी पुलिस, आज धराये…
इसे भी पढ़ें : PLFI उग्रवादी हथियार के साथ गिरफ्तार…
इसे भी पढ़ें : ”मोचा” ने ढाया कहर, यहां धूलभरी हवा और झमाझम बारिश…
इसे भी पढ़ें :IPS दीपक रतन नहीं रहें, दिल्ली में ली आखिरी सांस….
इसे भी पढ़ें : भाभी से हो गया प्यार, भाई का क्या किया हाल… देखें
इसे भी पढ़ें : गोबर की अचानक बढ़ी मांग, हो गई मंहगी… जानें क्यों












