UP : यूपी के संभल के हरगोविंदपुर गांव की गलियों में उस रोज कुछ खास था। बैंड बज रहा था, मांगलिक गीतों में मीठी छेड़छाड़ थी और एक मां की आंखों में वो सपना पल रहा था जहां उसका सूरज, उसका लाड़ला बेटा, दूल्हे की सेहरी में सजा हुआ था। लेकिन किसे खबर थी, कि ये सूरज अपनी दुल्हन लाने नहीं, चिता की ओर बढ़ रहा है। बीते शुक्रवार की शाम, गांव की 11 गाड़ियों में सजी-धजी बारात बदायूं के लिए निकली थी। एक बोलेरो, जिसमें सूरज पाल (20), उसकी बहन कोमल (15), चाची, मासूम रिश्तेदार और मित्र सवार थे। उन्हीं रास्तों पर ज़िंदगी से जंग हार गई। एक कॉलेज की दीवार से भयानक टक्कर हुई और देखते ही देखते सपने, अरमान और आशीर्वाद… सब कुछ चकनाचूर हो गया। वो सूरज जो आज दुल्हन को मंडप तक लाने वाला था, अब कांधों पर, सफेद कफन में लौट आया। सिसकियों की गूंज ने बैंड की धुन को निगल लिया। रंगोली की जगह राख उड़ रही थी और मांगलिक गीतों की जगह अब रुदन का राग था। दूल्हा, बहन, चाची, मासूम बच्चे और रिश्तेदार समेत 8 लोगों की मौत हो गई। शाम 7:30 बजे जो हादसा हुआ, उसने एक परिवार की दुनिया बदल दी और एक गांव को उम्र भर का गम दे गया। SP कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया बोलेरो तेज रफ्तार में थी। लेकिन तेज तो वक्त था, जो खुशियों से मातम की ओर भाग रहा था।
बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…
Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...
JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों
Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...
जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…
Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...
रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…
Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...
गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें
Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...











