Hazaribagh (Sunil Sahu) : केरेडारी व चट्टी बरियातु परियोजना ने NTPC सिकरी कार्यालय के प्रांगण में 7वां NTPC कोयला खनन दिवस मनाया गया। NTPC 2016 से यह आयोजन कर रही है। आज के ही दिन एनटीपीसी की पहली कैप्टिव खनन परियोजना, पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबीसीएमपी) से कोयले की पहली निकासी हुई थी। मौके पर केरेडारी परियोजना प्रमुख फ़ैज तैय्यब एवं चट्टी बरियातू परियोजना प्रमुख बीएम सिंह ने सभी कार्यपालकों व कर्मचारियों को संबोधित करते हुए एनटीपीसी कोयला खनन के सभी कर्मचारियों को कोयला खनन दिवस की बधाई दी।
अधिकारियों ने किया ध्वजारोहण
परियोजना प्रमुख सिंह एवं तैय्यब ने सभी कार्यपालकों व अधिकारियों के साथ ध्वजारोहण किया। एस.आई.एस.एफ के जवानों नें दोनो महाप्रबंधकों को गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित भी किया। ध्वजारोहण के बाद समारोह में उपस्थित सभी कार्यपालकों व अधिकारियों नें एनटीपीसी गीत गा कर, एनटीपीसी कंपनी के इतिहास व नैतिक मूल्यों का स्मरण किया गया। तैय्यब ने अपने संबोधन में भी एनटीपीसी के मेहनतकश इतिहास का वर्णन किया। सिंह ने चट्टी बरियातु कोयला खनन में हो रही गतिविधियों के संदर्भ में भी जानकारी दी। इस वर्ष खनन क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना को एनटीपीसी स्वर्ण शक्ति अवार्ड भी मिला था। इस समहारोह में केरेडारी एवं चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना के सभी अधिकारियों ने उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
इसे भी पढ़ें : हजारीबाग स्वाधार गृह से भागी लड़कियों ने बताया सच… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : हाय री IAS पूजा, सुकून से जीना है तो जमीर जगा लो… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : ‘हमर बेटवा के हाईवा चीप मोराय देलेक’, एक रोती मां क्या बोल गई… देखें
इसे भी पढ़ें : इश्क में फूट-फूट कर रोया कुणाल, म*रने से पहले क्या बोला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Power cut in jharkhand : हर हाल में बिजली कटौती पर लगाए रोक : CM हेमंत सोरेन








