DELHI : दिल्ली के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्रालय संभाल रहे मनीष सिसोदिया ने शनिवार को विधानसभा में वर्ष 2022-23 का बजट पेश किया। 75,800 करोड़ के इस बजट में सरकार ने अगले 5 साल में 20 लाख नौकरियां लोगों को देने का लक्ष्य रखा है। दिल्ली सरकार नौकरियों में ग्रीन जॉब्स पर जोर दे रही है। बजट में सरकार का फोकस नौकरियां, स्वास्थ्य, नाइट लाइफ, मार्केट, ग्रीन एनर्जी, रिटेल सेक्टर पर है।
सरकार का आठवां बजट
बजट पेश करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह AAP सरकार का आठवां बजट है। दिल्ली में 7 साल में क्रांतिकारी काम हुए हैं। मनीष सिसोदिया ने बजट पेश करते हुए कहा कि पिछले साल AAP सरकार ने देशभक्ति बजट पेश किया था, इस बार का हमारा बजट रोजगार बजट है।
मुख्य रूप से कहां कितना होगा खर्च
शिक्षा बजट- 16278 करोड़ रुपये
हेल्थ- 9669 करोड़ रुपये
परिवहन- 9539 करोड़ रुपये
बिजली सब्सिडी – 3250 करोड़
सभी नागरिकों का बनेगा ई-हेल्थ कार्ड
मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली सरकार दो बड़े कदम उठाने है जा रही है। दिल्ली के सभी नागरिकों को ई-हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। इससे समय पर और बेहतर इलाज कराने में आसानी होगी। इसके लिए 160 करोड़ का प्रावधान किया गया है। इसके अलावा एक नि:शुल्क हेल्थ हेल्पलाइन भी शुरू की जाएगी। जिनके पास हेल्थ कार्ड होगा, वे इस हेल्पलाइन पर फोन कर पूछ सकते हैं कि किस बीमारी का कहां इलाज करवाना है। हेल्थ कार्ड के आधार पर अस्पताल में अपॉइंटमेंट भी दिया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : पूर्व DSP के निधन पर क्या बोल गये सीएम हेमंत सोरेन, देखिये
इसे भी पढ़ें : जल्द अमीर बनने और धाक जमाने के चक्कर में क्या कर डाला… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : जंगल में घात लगायी पुलिस ने क्या कर डाला, देखिये
इसे भी पढ़ें : धरा गया उग्रवादी अरविंद, उगले कई राज
इसे भी पढ़ें : AJSU से वरीय उपाध्यक्ष को सरेराह मारी गोली, फिर…
इसे भी पढ़ें : हूती विद्रोहियों का बड़ा हमला, चंद मिनटों में कैसे खाक हो गया पूरा तेल डिपो, देखें…
इसे भी पढ़ें : महंगाई की मार : पैरासिटामोल सहित 800 दवाओं के चुकाने होंगे इतने प्रतिशत ज्यादा दाम
इसे भी पढ़ें : रेलवे दे रहा शानदार सुविधा!, व्रत रखने वालों के लिए उठाया यह कदम
इसे भी पढ़ें : राशन कार्ड को लेकर केंद्र सरकार ने किया बड़ा ऐलान, जानिए…
इसे भी पढ़ें : बीच गंगा में जहाज का बिगड़ा बैलेंस, 10 लोग और 5 ट्रक नदी में गिरे
इसे भी पढ़ें : टॉफी खाकर चार बच्चों की मौत, खोजी कुत्ते ने पहुंचाया








