KohramLive : चुनावी ड्यूटी पर जा रहे पोलिंग पार्टी पर गर्मी कहर बरपा गई। 21 सुरक्षाकर्मी समेत 30 लोग अस्पताल पहुंचे है। सभी यूपी के मिर्जापुर के पालीटेक्निक से रवाना होकर मतदान केंद्र पर जा रहे थे। मतदान स्थल पर पहुंचते-पहुंचते कई लोगों की हालत बिगड़ती चली गई। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां इलाज के दरम्यान पांच होमगार्ड, सीएमओ कार्यालय के एक लिपिक और एक सफाईकर्मी की जान चली गई। मृतकों की पहचान होमगार्ड रामजियावन, सत्य प्रकाश, त्रिभुवन, रामकरन, बच्चाराम, लिपिक शिवपुजन श्रीवास्तव, सफाईकर्मी रवि प्रकाश के तौर पर की गई। वहीं गर्मी से बीमार पड़े कई लोगों का इलाज चल रहा है।
खबर पाकर रोते-बिलखते परिजन अस्पताल पहुंचे। लोकसभा चुनाव से एक दिन पहले इतनी बड़ी घटना से प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। यूपी के पूर्व CM अखिलेश यादव ने ‘X’ पर पोस्ट कर सरकार से मृतकों के परिजनों को तुरंत 5-5 करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है। बता दें कि कल यानी एक जून को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण का मतदान है। आठ राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 57 सीटों पर वोटिंग होगी। इनमें उत्तर प्रदेश और पंजाब की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहार की आठ, ओडिशा की छह, हिमाचल प्रदेश की चार, झारखंड की तीन और चंडीगढ़ की एक सीट शामिल है।
इसे भी पढ़ें :तेजस्वी यादव ने BJP पर बोला हमला… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :डूबने से दो मासूमों के निकल गये प्राण… जानें
इसे भी पढ़ें :ड्यूटी के दौरान दारोगा की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :सुनीता केजरीवाल की बढ़ सकती है मुसीबत… जानें कैसे
इसे भी पढ़ें :रेपिस्टों का कुछ नहीं बिगड़ा, शर्म से झुक गया सबका माथा
इसे भी पढ़ें :गिरफ्तार पांच महिलाओं की बातें सुन ठनक गया पुलिस का माथा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :भाजपा प्रत्याशी के काफिले की गाड़ी ने तीन को रौंदा, मचा बवाल…