Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में संगठित अपराध के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है। बड़कागांव थाना क्षेत्र के इन्द्रा जंगल में देर रात की गई छापेमारी में पांडेय गिरोह के सात कुख्यात अपराधी गिरफ्तार किये गये हैं। ये सभी किसी गंभीर आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस कप्तान को पुख्ता सूचना मिली थी कि पांडेय गिरोह से जुड़े अपराधी हथियारों के साथ इन्द्रा जंगल में जुटे हैं। इसके बाद SDPO के नेतृत्व में गठित स्पेशल टीम ने रातों-रात ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में पुलिस को देखते ही अपराधी भागने लगे, लेकिन चारों ओर से घेराबंदी कर सातों को मौके से दबोच लिया गया। इनके पास से एक देसी पिस्टल, KF 7.65 एमएम की तीन जिंदा गोलियां एवं सात मोबाइल फोन मिले।
पूछताछ में खुला काला सच
पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे सभी पांडेय गिरोह के सक्रिय सदस्य हैं। लंबे समय से रंगदारी, धमकी, मारपीट, अवैध वसूली जैसी वारदातों में शामिल रहे हैं। कई आरोपी पहले भी जेल की हवा खा चुके हैं। पकड़े गये बदमाश आलोक राज, सूरज सिंह, लक्ष्मण प्रसाद उर्फ राधे, सौरभ कुमार उर्फ आकाश पांडेय, राहुल कुमार उर्फ मोनू, विजय कुमार, शुभ पांडेय उर्फ बबलू पांडेय ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज उगल दिये। मिले इनपुट पर पुलिस आगे का काम कर रही है। गिरफ्तार बदमाशों पर हत्या के प्रयास, लूट, रंगदारी, NDPS एक्ट, SC/ST एक्ट सहित कई संगीन धाराओं में मामले दर्ज हैं। इस छापेमारी में कई थानों की पुलिस शामिल थी।
7 कुख्यात दबोचे गये, क्या था इरादा… जानें#hazaribagh #Jharkhand #LatestNews #gangster pic.twitter.com/PaaIdkMqnX
— KohramLive (@KohramLive) December 17, 2025






