kohramlive desk : ब्रिटेन के लिए दुखद खबर आ रही है। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पति प्रिंस फिलिप का 99 साल की उम्र में शुक्रवार को निधन हो गया। लंदन स्थित बकिंघम पैलेस ने यह जानकारी दी है। पीएम नरेन्द्र मोदी ने प्रिंस फिलिप के निधन पर शोक व्यक्त किया और सेना में उनके उल्लेखनीय करियर के साथ ही सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उनकी अग्रणी भूमिका की सराहना की।
इसे भी पढ़ें :जम्मू कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला कोरोना पॉजिटिव
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा
My thoughts are with the British people and the Royal Family on the passing away of HRH The Prince Philip, Duke of Edinburgh. He had a distinguished career in the military and was at the forefront of many community service initiatives. May his soul rest in peace.
— Narendra Modi (@narendramodi) April 9, 2021
प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर कहा, ‘‘ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग प्रिंस फिलिप के निधन पर मेरी संवेदनाएं ब्रिटेन की जनता और वहां के शाही परिवार के साथ है। उन्होंने कहा, ‘‘सेना में उनका एक उल्लेखनीय करियर रहा और सामुदायिक सेवा के क्षेत्र में उन्होंने अग्रणी भूमिका निभाई है ।
प्रिंस फिलिप 99 वर्ष के थे। उनके निधन की जानकारी बकिंघम पैलेस ने बयान जारी कर दी। बयान में कहा गया है, ‘‘गहरे दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि महारानी के पति प्रिंस फिलिप- ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग का निधन हो गया है। उन्होंने आज सुबह विंडसर कैसल में अंतिम सांस ली।’’
इसे भी पढ़ें :यहां #Corona वैक्सीन के बदले महिलाओं को लगा दिया कुत्ते वाला टीका
प्रिंस फिलिप का 100 वां जन्मदिन होता
21 जून को प्रिंस फिलिप का 100 वां जन्मदिन होता। प्रिंस फिलिप कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें 16 फरवरी को लंदन के निजी किंग एडवर्ड सप्तम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें सेंट बार्थोलोमेव के हृदय रोग के विशेष अस्पताल ले जाया गया। वहां से वापस उन्हें किंग एडवर्ड अस्पताल लाया गया था। इलाज के बाद मंगलवार 16 मार्च को लंदन के अस्पताल से उन्हें छुट्टी मिल गई थी। उनका संक्रमण और हृदय संबंधी रोग का इलाज चल रहा था।






