spot_img
spot_img
spot_img

सरगना समेत 7 अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी चोट करते हुये कोर्रा थाना क्षेत्र से 166.5 ग्राम ब्राउन शुगर और 3.51 लाख रुपये नकद के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई उस वक्त हुई जब तस्कर शहर में बड़ी खेप खपाने की तैयारी में थे। SP को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस ने तत्काल स्पेशल टीम बनाई और नवागढ़ हाई स्कूल से लेकर सनराइज होटल इलाके तक घेराबंदी कर छापेमारी की। तलाशी के दौरान पुलिस के हाथ ऐसा जखीरा लगा, जिसने पूरे ड्रग नेटवर्क की परतें खोल दीं। पकड़े गये आरोपियों में सावन कुमार, संतोष कुमार, प्रशांत कुमार, अमित कुमार, कोमल प्रसाद, संतोष कुमार (दूसरा) और धर्मेंद्र सिंह शामिल हैं। पूछताछ में खुलासा हुआ कि ये गिरोह लंबे समय से हजारीबाग और आसपास के जिलों में ब्राउन शुगर की सप्लाई चला रहा था। पुलिस के मुताबिक गिरोह का मास्टरमाइंड चतरा जिले का संतोष कुमार साव है। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो बाइक और छह मोबाइल फोन भी जब्त किये हैं। सभी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मानसून में इम्युनिटी बढ़ाने के ये बेहतरीन जुगाड़… जानें

Kohramlive : बारिश का मौसम अपने साथ जहां ठंडक...

गढ़वा में सनसनी, तालाब में मिला 13 साल की किशोरी का शव…

Garhwa : गढ़वा थाना क्षेत्र के सुखबाना गांव में...

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

जमीन के लिये चाचा पर चली गो’ली! भतीजे पर लगा संगीन आरोप…

Palamu : जिले के मेदिनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में...