Ranchi : छठी जेपीएससी (6TH JPSC) मेरिट लिस्ट के मामले सुप्रीम कोर्ट में बुधवार को सुनवाई हुई। सुनवाई जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस विक्रम नाथ की अदालत में हुई। इस दौरान अगली तारीख 20 जुलाई तय की गई। सरकार की ओर से लिखित जवाब दाखिल करने का निर्देश कोर्ट ने दिया है। मामले में प्रार्थी वरूण कुमार और फैजान सरवर हैं।
इसके पहले मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि संशोधित रिज़ल्ट के कारण जो अभ्यर्थी बाहर हो रहे हैं उन्हें सम्मिलित किया जा सकता है या नहीं। मामले में सुप्रीम कोर्ट के सीनियर अधिवक्ता प्रशांत भूषण, पी पटवालिया, कपिल सिब्बल, वी.मोहना, विज्ञान शाह, शुभाशिष रसिक सोरेन, चिश्ती जैन समेत अन्य प्रार्थी और प्रतिवादी पक्ष से हैं।
क्या है 6TH JPSC का मामला
झारखंड हाई कोर्ट की डबल बेंच ने 23 फरवरी 2022 को छठी जेपीएससी की सभी नियुक्ति रद्द कर नई मेरिट लिस्ट जारी करने का आदेश दिया था। इसके बाद 326 सफल अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है। जेपीएससी ने 326 लोगों की नियुक्ति कर दी थी। इसके बाद ये सभी अभ्यर्थी विभिन्न जिलों में अपनी सेवा दे रहे हैं। ऐसे सफल अभ्यर्थियों ने मामले को डबल बेंच में सुनवाई के लिए आग्रह किया, जहां कोर्ट ने एकलपीठ के निर्णय को सही माना। मामले की सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डॉ. रविरंजन और न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद की डबल बैंच ने एकल पीठ के फैसले को बरकरार रखते हुए छठी जेपीएससी के रिजल्ट को खारिज कर दिया था।
इसे भी पढ़ें : कंगना रनौत को राहत, देशद्रोह वाली याचिका खारिज
इसे भी पढ़ें : पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेडक्वार्टर पर रूसी लांचर से दागा गया था रॉकेट, देखें CCTV फुटेज
इसे भी पढ़ें : इस जूते को देखकर याद आ जायेगा कचरे का ढेर, दाम है 48 हजार, देखें…
इसे भी पढ़ें : BREAKING : आखिरकार डोल गया Pooja मैडम का खूंटा, ED ने किया गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)








