Ranchi : खनन सचिव पूजा सिंघल (Pooja Singhal) को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। सिंघल पर खूंटी में मनरेगा योजना में करोड़ों रुपये गबन का आरोप है। सिंघल से बुधवार को दूसरे दिन मनरेगा और मनी लॉड्रिंग से जुड़े अन्य आरोपों पर सवाल किया गया। पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। सदर अस्पताल से डॉक्टरों की एक टीम ED के दफ्तर गई थी। पूजा सिंघल की सारी जांच कर ली गई है। जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

गरीबों के भला के लिए चलने वाले मनरेगा योजना के करोड़ों रुपये डकार कर ईडी के पंजों में आई महिला IAS अफसर पूजा सिंघल (Pooja Singhal) से मंगलवार को दिन के सवा 11 बजे से पूछताछ शुरू की गई। रात सवा 8 बजे के करीब मैडम बाहर निकली। उनसे मनरेगा घोटाले से संबंधित ही कई सवाल पूछे गये। मैडम को आज यानी बुधवार को भी ईडी दफ्तर में तलब किया गया। कई ऐसे सवाल थे, जिसका जवाब मैडम नहीं दे पाई। जब वह खूंटी की डीसी थी, तब 18.06 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। उनके खाते में जमा आय से अधिक 1.43 करोड़ रुपए के बारे में पूछा गया, मैडम खामोश रही। बात-बात पर गेट टू गेदर के बहाने पार्टी देने के लिए मशहूर मैडम पूजा सिंघल को कुछ लोगों ने आगाह किया था कि वह रडार पर है, जरा अलर्ट रहें। तब मैडम ने कहने वाले से कहा था, अकेले हम नहीं, कुल 11 लोगों का नाम पीएमओ तक गया है। हमसे ऊपर कई नाम है। सबसे ऊपर सुनील का नाम है।
बेकार हो गयी पूजा की “आराधना”
सत्ता के गलियारे में एक ताकतवर शख्सियत माने जाने वाली Pooja की “अराधना” तब बेकार हो गई, जब ईडी ने एक साथ उनके कई ठिकानों पर रेड कर डाला। केवल उनके CA सुमन सिंह के पास से 19 करोड़ 31 लाख रुपए नगद मिले। गिरफ्तार सुमन के पास भी जवाब नहीं था कि यह पैसा कहां से आया। वह तबीयत खराब होने की बात बताकर हर सवाल का जवाब देने से बचता रहा। सोमवार देर रात सदर अस्पताल में उन्हें ले जाया गया, जहां उनका बीपी कुछ हाई था। बाकी सबकुछ नॉर्मल निकला। मैडम की पुकार पर ऑस्ट्रेलिया से खींचा चला आया अभिषेक झा पल्स हॉस्पीटल के एमडी भी हैं। जिम जाने के बेहद शौकीन अभिषेक झा के पूजा सिंघल (Pooja Singhal) के पति बनते ही उनका भी रूतबा बदल गया। अभिषेक झा से भी ईडी ने करीब 20 घंटे पूछताछ की। कुछ साल पहले जब बरियातू मेडिकल चौक पर पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर पर इमारत बनी तब यह चर्चा जोरों पर उछली थी कि 25 करोड़ रुपये से ज्यादा खर्च किया गया है। सेंटर में काम करने वाली एक मैडम को बतौर गिफ्ट बरियातू में रहने के लिए एक फ्लैट खरीदकर दिया गया।
झारखंड में बाल बांका तक नहीं होगा
मैडम को बेहद करीब से जानने वाले एक शख्स ने बताया कि उन्हें गुमान था कि झारखंड में उनका बाल-बांका तक नहीं होगा। उनका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता, पर जब बिगड़ गया तो वह काफी आहत और मर्माहत हो गई। इतनी दुखी है कि अब वह नौकरी छोड़ देने तक की बात करती है। 31 मई तक की छुट्टी ले ली है। दुखी पूजा ने अपने इस करीबी से कहा कि वह कभी सपने में भी नहीं सोची थी कि कल तक उनका साथ देने वाले मुंह मोड़ लेंगे। खिलाना-पिलाना सब बेकार हो गया। होली के कुछ दिन बाद ही मोरहाबादी में एक जगह शानदार पार्टी देना भी खल गया।
मैडम ने हमेशा किया राज
मैडम के किस्से अनेक है। पर उन्हें क्लीन चिट देने वालों की भी कमी नहीं। चाहे सरकार जिसकी हो, मैडम ने हमेशा राज किया। उनकी सलतनत हमेशा बरकरार रही। करीबी बताते हैं कि एक आईएएस की बुरी नजर ही उन्हें ले डूबी। इधर सरकार अपनी इमेज बचाने के लिए मैडम को दंडित करने का मन बना रही है। पहले उनसे महत्वपूर्ण विभाग छीन लिये जाएंगे और फिर निलंबन की कार्रवाई होने की संभावना है। इधर लंबी पूछताछ के बाद आज मैडम को अरेस्ट कर लिया गया है।
काले धन की मैया पूजा सिंघल IAS ,झारखंड में मुख्यमंत्री जी ने इन्हें माइनिंग व उद्योग विभाग लूटने के लिए दिया था को ED ने आज रॉंची में गिरफ़्तार कर लिया, सूचना अनुसार इन्होंने पैसे के खेल में राजनेता के भूमिका का भी खुलासा किया है
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) May 11, 2022

इसे भी पढ़ें : अद्भुत : Cyclone असानी में बहकर आया सोने का रथ, देखने उमड़ी लोगों की भीड़ (Video)












