New Delhi : देश की सबसे बड़ी घरेलू एयरलाइन इंडिगो ने गुरुवार को मौसम और ऑपरेशनल कारणों का हवाला देते हुये 67 उड़ानें रद्द कर दीं। खबर है कि इनमें से 4 उड़ानें ऑपरेशन कारणों से रद्द हुईं, वहीं, बाकी 63 फ्लाइट्स खराब मौसम की आशंका की भेंट चढ़ गईं। रद्द की गई उड़ानों का असर अगरतला, चंडीगढ़, देहरादून, वाराणसी, बंगलूरू जैसे शहरों में दिखा। यात्रियों को घंटों इंतजार, बदली हुई योजनायें और टूटी उम्मीदें झेलनी पड़ीं। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने 10 दिसंबर से 10 फरवरी तक के समय को ‘फॉग विंडो’ घोषित कर रखा है। इस दौरान एयरलाइंस के लिये कुछ शर्तें अनिवार्य हैं, जैसे केवल लो-विजिबिलिटी में प्रशिक्षित पायलट तैनात हों, विमान में CAT-IIIB तकनीक हो, ताकि घनी धुंध में भी सुरक्षित लैंडिंग संभव हो। इंडिगो ने अपनी ट्रैवल एडवाइजरी में कहा कि बंगलूरू में कम दृश्यता के कारण उड़ानें प्रभावित हुईं।
रांची में अड्डेबाजी और नशापान करने वालों को चेतावनी…
Ranchi : रांची की सड़कों पर अब बेवजह जमने...
नामकुम में दिनदहाड़े 12 लाख की बड़ी चोरी, दहशत में लोग…
Ranchi(Akhilesh Kumar) : रांची के नामकुम इलाके में मंगलवार...
सिपाही भर्ती परीक्षा की तारीख बदली अब इस रोज होगा एग्जाम…
Bihar : बिहार पुलिस में नौकरी का सपना देख...





