spot_img

63 दिवसीय गृह रक्षक प्रशिक्षण संपन्न, 218 प्रशिक्षुओं ने ली शपथ

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी के क्षेत्रीय प्रशिक्षण केंद्र, हजारीबाग में रविवार को 63 दिवसीय बुनियादी प्रशिक्षण का समापन पारण परेड के साथ हुआ। 23 जून से शुरू इस प्रशिक्षण में झारखंड के विभिन्न जिलों से आए 218 प्रशिक्षुओं ने हिस्सा लिया, जिनमें कोडरमा के 180 और अन्य जिलों के अनुकंपा आधारित 38 अभ्यर्थी शामिल थे। समापन पर आयोजित परेड में हजारीबाग DC शशि प्रकाश सिंह मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने प्रशिक्षु गृह रक्षकों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और ईमानदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ कर्तव्य निर्वहन का संदेश दिया।

उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मिला सम्मान

बेहतर फायरिंग प्रदर्शन के लिए संजीत कुमार यादव को प्रथम और प्रीतम कुमार सिंह को द्वितीय पुरस्कार से नवाजा गया।
प्रशिक्षण को सफल बनाने में गृह रक्षा वाहिनी, जिला बल और जैप-7 के अनुभवी हवलदारों की सराहनीय भूमिका रही।समापन समारोह में जिला समादेष्टा रोहित आनंद सहित अन्य अधिकारी भी मौजूद थे। पूरे आयोजन ने प्रशिक्षुओं में आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव को नई दिशा दी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...