Samstipur : बिहार के समस्तीपुर में नकाबपोश अपराधियों ने बंदूक के दम पर ई-बिजनेस कलेक्शन सेंटर से 17 लाख 41 हजार रुपए लूट लिये। घटना जिले के चकमेहसी थाना क्षेत्र के कल्याणपुर-पूसा मुख्य पथ पर मालीनगर की है। इंस्ट्रा कार्ड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के ऑफिस ई-बिजनेस कलेक्शन सेंटर से शनिवार और रविवार को सामान डिलीवरी के बाद अपराधियों ने हथियार के बल पर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया।
सभी कर्मियों को बना लिया बंधक
घटना को लेकर संस्थान के टीम लीडर राजेश कुमार ने चकमेहसी थाने में आवेदन देकर अज्ञात अपराधियों के विरुद्ध लूट की वारदात की बात कही। उन्होंने बताया कि 3 बाइक पर सवार 6 नकाबपोश बदमाश हेलमेट लगाए हुए थे। ऑफिस में घुसते ही हथियार के बल पर सभी कर्मियों को बंधक बनाते हुए पैसे लूट लिए। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी कल्याणपुर की ओर फरार हो गए।
सीसीटीवी कैमरा और हार्ड डिस्क को किया क्षतिग्रस्त
जानकारी के अनुसार, रविवार की रात 9 बजे के आसपास जब ई-कॉमर्स के कलेक्शन का हिसाब मिलाकर बंद करने की बात हो रही थी। इसी बीच अपराधियों ने CCTV कैमरा व उसके हार्ड डिस्क को क्षतिग्रस्त कर दिया। सूचना पर चकमेहसी थानाध्यक्ष चंद्र किशोर टूडू मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गए। वरीय पदाधिकारी को इसकी सूचना दी। इसके बाद सदर DSP शाहाबाद हबीब फाकरी, इंस्पेक्टर विक्रम आचार्य, DIU टीम, कल्याणपुर थानाध्यक्ष परमानंद लाल कर्ण, सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर छापेमारी शुरू कर दी। इस क्रम में 5 लोगों को कल्याणपुर पुलिस ने क्षेत्र के विभिन्न स्थानों से उठाया है।
एसपी भी पहुंचे घटनास्थल पर
एसपी ह्रदय कांत भी मौके पर पहुंच गए लूट के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस संबंध में थानाध्यक्ष चंद किशोर टुडू का बताना है कि जिला के पुलिस कप्तान खुद घटना के अनुसंधान में जुटे हुए हैं। जल्द ही अपराधियों को धर दबोचा जाएगा।
इसे भी पढ़ें :मंदिर परिसर में खून से लथपथ मिली लाश, पुजारी ने जो कुछ बताया…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :हार्दिक पंड्या बने कप्तान, ऐसे हुए थे टीम से बाहर
इसे भी पढ़ें :बिहार के सीएम नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित
इसे भी पढ़ें :NEET PG काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल जारी, जानें तारीखें
इसे भी पढ़ें :देश के डिफेंस मिनिस्टर राजनाथ सिंह हुए कोरोना पॉजिटिव, होम क्वारंटाइन
इसे भी पढ़ें :साथ-साथ करता था धंधा, जानिये क्या हुआ ऐसा कि मार डाला
इसे भी पढ़ें : दोस्तों के साथ रात को हुई थी कहासुनी, सुबह खून से लथपथ मिली लाश
इसे भी पढ़ें : बंद खदान में तैर रही थी मुखिया की लाश, परिजन बोले…
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : झील में बोटिंग कर रहे थे सैलानी, अचानक हुआ ऐसा कि काल के गाल में समा गये 10 लोग
इसे भी पढ़ें : सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में अलबदर के दो आतंकी ढेर












