SIMDEGA : सिमडेगा में छह दिन की नवजात बच्ची के छत से गिरने की सूचना है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कोलेबिरा थाना क्षेत्र लचरागढ़ के प्रिंस चौक के पास रहने वाली एक वृद्ध महिला अपनी पोती को लेकर छत पर टहल रही थी। इसी दौरान नवजात नीचे गिर गई। बच्ची की गंभीर स्थित को देखते हुए चिकित्सकों ने रांची रेफर कर दिया है। दुर्घटना के बाद से बच्ची की स्थिति गंभीर बनी हुई है। कहा जा रहा है कि उसे रांची के एक प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। फिलहाल नवजात ICU में जिंदगी और मौत के बीच जंग लड़ रही है।
छत से फेंक कर मारने की कोशिश
कुछ स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी कि महिला परिवार में बेटी पैदा होने से नाराज थी। लिहाजा मासूम को छत से फेंक कर मारने की कोशिश की गई है। बताया जा रहा है कि जिस समय यह घटना हुई, बच्ची के माता-पिता छत के नीचे अपने कमरे में थे। कोलेबिरा थाना प्रभारी रामेश्वर भगत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। ऐसा लगता है कि यह हादसा है। सभी पहलुओं की पड़ताल करने के बाद ही पुलिस किसी अंतिम नतीजे पर पहुंचेगी।
इसे भी पढ़ें :इस दिन से झारखंड में खुलेंगे स्कूल, मैट्रिक-इंटर Exam पर क्या बोले शिक्षा मंत्री, देखें…
इसे भी पढ़ें :अपराधियों की अब खैर नहीं, मामले लंबित रखनेवाले भी नपेंगे, जानिये डीजीपी ने क्या कहा…
इसे भी पढ़ें :…और इधर-उधर भागने लगे लोग, मची चीख-पुकार, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें :हे भगवान…ससुराल जा रही विवाहिता के साथ ये क्या हो गया…
इसे भी पढ़ें :एनकाउंटर में एक आतंकी ढेर
इसे भी पढ़ें :नहीं रहे झॉलीवुड अभिनेता बंटी सिंह उर्फ गुरमीत
इसे भी पढ़ें :दिनदहाड़े 3 लाख की लूट, पुलिस के हाथ लगा ये क्लू…
इसे भी पढ़ें :बहन को छोड़ने गया था ससुराल, जीजा ने बनवा दिया दूल्हा, फिर जो हुआ…






