spot_img

बस की डिक्की में 6.53 करोड़, कहां से टपाया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Gumla : गुमला में गुप्ता नाम की यात्री बस की डिक्की से 4 बड़े बैगों से कुल 6 करोड़ 53 लाख 97 हजार 730 रुपये मिले। यह रुपये दिल्ली के करोलबाग के गली नंबर 6 में रहनेवाले सोना व्यापारी टेकचन्द सोनी के घर से चुराये गए थे। इन रुपये के अलावा 2 चैन और रत्न लगी 3 अंगूठियां भी चुरायी गई थी। इस मोटी रकम के साथ पकड़ा गया मो.फरीद खान उर्फ छोटू का एक दोस्त विशाल मंडल इस सेठ के यहां काम करता था। विशाल को यहां नौकरी उसके चाचा सुनील कुमार मंडल से लगवाई थी। विशाल ने ही उसे और मो कैफ को जेवर व्यापारी के घर बुलाया। उनके घर के अलमीरा में रखे करोड़ों रुपये और कुछ जेवर बटोर कर वहां से भाग निकले।

दिल्ली से डाल्टनगंज तक बस से पहुंचे। यहां से बस पकड़कर तीनों गुमला के रास्ते राऊरकेला जा रहे थे। रास्ते में विशाल और कैफ बस दे उतर गए। नोटों से भरे बैग और ट्रॉली बस की डिक्की में रखवा दिया गया था। बस में अकेला फरीद रह गया। इस बात की खुफिया जानकारी गुमला पुलिस कप्तान को मिल गई थी। उन्होंने मजिस्ट्रेट सुदीप राज की अगुवाई में एक स्पेशल तीन बनाई। गठित टीम ने गुमला के चंदाली में गुप्ता नामक यात्री बस को रुकवा ली। सूचना पक्की निकली। बस की डिक्की से 5 संदिग्ध बैग मिले। बस में सवार किसी यात्री ने इन बैगों पर अपनी दावेदारी नहीं जतायी। बस के अंदर बैठा मो फरीद खान बिल्कुल गुमसुम और खामोश रहा। शक के आधार पर पुलिस ने उसे अपनी कस्टडी में ले लिया।

बीते 4 अप्रैल की देर रात डेढ़ बजे के करीब बस को रोका गया था। ढाई बजे के करीब बैग और ट्रॉली को गुमला थाना के एक कमरे में सील बंद करके रखा गया। इस बात की जानकारी आईटी को भी दे दी गई। पकड़े जाने के बाद फरीद ने यह कबूल कर लिया था कि बैग में करोड़ों रुपये है। उसके 2 साथी विशाल और काइह बीच रास्ते बहाना कर बस से उतर भाग निकले। नोटों की गिनती के लिए बैंक से मशीन मंगाई गई। घंटों की गिनती के बाद 4 बैगों से 6 करोड़ 53 लाख 97 हजार 730 रुपये निकले। गिरफ्तार फरीद खान उर्फ छोटू ओडिशा से सुंदरगढ़ के उदित नगर थाना क्षेत्र के राऊरकेला मालगोदाम के पास का रहने वाला है। फरार विशाल और मो कैफ भी यहीं के रहनेवाले हैं। टीम में गुमला के SDPO मनीष चंद्र लाल, गुमला थानेदार बिनोद कुमार, सार्जेंट मेजर प्रणव कुमार, सब इंस्पेक्टर दीपक कुमार रौशन, गुलाम मुस्तफा, ASI बीरबल कुमार, बबलू मेसरा, हवलदार रामधन उरांव, जयशंकर कुमार, सिपाही रामवीर राम, राजेश लोहरा और जितेंद्र लोहरा शामिल थे।

इसे भी पढ़ें : रांची ट्रिपल म’र्डर केस : ममता और उसके बेटों का का’तिल करीबी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...

रांची के कोचिंग सेंटर की सुरक्षा सवालों के घेरे में…

Ranchi : लखनऊ में हुये दर्दनाक कोचिंग हादसे के...

बीयर, वाइन, व्हिस्की, रम समेत सभी दारू की बिक्री पर रोक… जानें क्यों

Ranchi : मुहर्रम के अवसर पर झारखंड सरकार ने...

चीफ जस्टिस पहुंचे मां छिन्नमस्तिका के दरबार…

Ramgarh(Prince Verma) : झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रमेश...