​50 मरीजों का मुफ्त में हुआ इलाज

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में चल रहे निःशुल्क दंत जांच शिविर के 10वें दिन भी लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवा मुहैया कराई गई। शिविर में आज कुल 50 मरीजों के दांतों की जांच की गई। गढ़वा के प्रसिद्ध दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. एन. खान ने सभी मरीजों की दंत स्थिति की विस्तृत जांच की और प्रत्येक व्यक्ति को उनकी समस्या के अनुरूप जरूरी परामर्श व उपचार संबंधी सुझाव दिये। डॉ. खान ने कहा कि बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की वजह से दंत रोगों में लगातार वृद्धि हो रही है। ऐसे में नियमित देखभाल और समय पर जांच बेहद जरूरी है। शिविर में उन्होंने विशेष रूप से दांतों की संवेदनशीलता (कनकनाहट) पर लोगों को जागरूक किया। डॉ. खान ने कहा कि पानी पीने या ठंडी चीज खाने के बाद दांतों का कनकनाना मसूड़ों के रोग, दांतों की जड़ों के कमजोर होने या कैविटी की शुरुआत का संकेत हो सकता है। इसे नजरअंदाज करने से आगे गंभीर समस्या उत्पन्न हो सकती है। उन्होंने सलाह दी कि इस तरह की संवेदनशीलता महसूस होते ही तुरंत दंत चिकित्सक से संपर्क करें। विशेषज्ञ ने बताया कि लोगों को नियमित ब्रशिंग, फ्लॉसिंग और समय-समय पर दंत जांच कराना चाहिये

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

दोस्ती, दुश्मनी और मौ’त का खेल, 3 दिन बाद खुला राज…

Palamu : बीते 27 मई से लापता मुजाहिद अंसारी...

लापता भाई-बहन की ला’शें मिली, दहला हजारीबाग, गुस्सा उबाल पर…

Hazaribagh : हजारीबाग में 27 मई से रहस्यमय ढंग...

गढ़वा के ये तीन गांव प्रशासन के रडार पर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में अवैध खनन और ओवरलोड वाहनों...

तेजाब पीड़ितों को मिला हौसले का सहारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : जिंदगी पर तेजाब का हमला कई...