Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में बसे गाली गांव के पांच युवाओं की आंखों में आज एक नई चमक है, यह चमक आई है अदाणी फाउंडेशन के उस प्रयास से, जिसने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत युवाओं के सपनों को नई दिशा दी है। पिछले महीने 9 सितंबर को आयोजित रोजगार मेले में गांव के कई युवा अपने बायोडेटा और ढेर सारी उम्मीदें लेकर पहुंचे थे। आज उन्हीं में से पांच युवाओं रंजीत भोक्ता, प्रमोद गंझू, मुकेश कुमार, पवन गंझू और चितरंजन गंझू का चयन सुरक्षा गार्ड के रूप में हुआ है। बड़कागांव स्थित फाउंडेशन कार्यालय में एक सरल, मगर यादगार समारोह में परियोजना प्रमुख पुंडरीक मिश्रा ने सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा। इन युवाओं को मध्यप्रदेश के सिंगरौली परियोजना में पदस्थापित किया जायेगा। नये पद के साथ इन्हें कर्मचारी भविष्य निधि (EPF), वार्षिक स्वास्थ्य जांच, सस्ते दर पर भोजन और आवास सुविधा एवं प्रोत्साहन राशि (इंसेंटिव) मिलेगी। अदाणी फाउंडेशन लंबे समय से बड़कागांव में सामाजिक कल्याण की दिशा में कई योजनायें चला रही है। इस अवसर पर सुरक्षा प्रमुख अमित कोले, एचआर विभाग के लक्ष्मीकांत, सीएसआर प्रबंधक मोहित गुप्ता और संतोष तिवारी मौजूद थे।
गाली गांव के 5 युवा बनेंगे सुरक्षा गार्ड…
Date:












