Kohramlive : इंडियन रेलवे की तरफ से 26 जून से पांच नए रूट वंदे भारत ट्रेनों का संचालन शुरू किया जाएगा। यह पहला मौका है जब एक ही दिन में पांच सेमी हाई स्पीड ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। पीएम मोदी के वीडियो कांफ्रेसिंग से सेमी-हाई-स्पीड ट्रेनों की शुरुआत करने की उम्मीद की जा रही है। इसके साथ ही जून के अंत तक देश में कुल 23 ट्रेनों का संचालन होने लगेगा।
भोपाल-इंदौर वंदे भारत
भोपाल-इंदौर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन एमपी और भोपाल से चलने वाली दूसरी ट्रेन होगी। इस ट्रेन के राज्य के कई शहरों को जोड़ने की उम्मीद है। हालांकि, ट्रेन के स्टापेज के बारे में अभी तक किसी प्रकार की जानकारी सामने नहीं आई है।
भोपाल-जबलपुर वंदे भारत
भोपाल-जबलपुर वंदे भारत एक्सप्रेस एमपी के लिए तीसरी सेमी हाई स्पीड ट्रेन होगी। इसके साथ ही यह भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से चलने वाली तीसरी ट्रेन भी होगी।
मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस
बालासोर ट्रेन हादसे के बाद मुंबई-गोवा वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाने का कार्यक्रम रद्द कर दिया गया था। कनेक्टिविटी में सुधार को ध्यान में रखते हुए ट्रेन को अब शुरू किया जाएगा। ट्रेन सफर के दौरान दादर, ठाणे, पनवेल, रोहा, खेड़, रत्नागिरी, कांकावली, थिविम और मडगांव में रुकेगी।
बेंगलुरु-हुबली-धारवाड़ वंदे भारत
बेंगलुरु, हुबली और धारवाड़ को जोड़ने वाली वंदे भारत के साथ कर्नाटक में दो सेमी हाई स्पीड ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। ट्रेन को साउथ वेस्टर्न रेलवे में संचालित किया जाएगा। इसके यशवंतपुर, दावणगेरे और हुबली स्टेशन पर रुकने की उम्मीद है। इसके अलावा, ट्रेन से हुबली और धारवाड़ के बीच यात्रा का समय 7 घंटे से घटकर करीब 5 घंटे रहने की उम्मीद है।
पटना-रांची वंदे भारत एक्सप्रेस
पटना और रांची को जोड़ने वाली ट्रेन के रूप में बिहार को पहली वंदे भारत ट्रेन की सौगात मिलेगी। ट्रेन के गया, कोडरमा, हजारीबाग रोड, पारसनाथ और बोकारो स्टील सिटी में स्टापेज होने की उम्मीद है। यह ट्रेन करीब 410 किमी की दूरी तय करेगी। ट्रेन का ट्रायल रन 12 जून को पूरा किया गया था।
इसे भी पढ़ें :सीएम नीतीश की सुरक्षा में बड़ी चूक
इसे भी पढ़ें :अगले 3 घंटे में जमकर बरसेंगे बादल, इन जिलों पर है खतरा
इसे भी पढ़ें :झारखंड में IAS अधिकारी का तबादला, इन्हें मिला अतिरिक्त प्रभार
इसे भी पढ़ें :खिड़कियों और रस्सियों के सहारे कूदे स्टूडेंट्स, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें :बृजभूषण को पॉक्सो केस में मिली राहत
इसे भी पढ़ें :बालू तस्करों ने CO की गाड़ी की निकाल दी हवा, फिर…
इसे भी पढ़ें :बड़े कांड करने की फिराक में निकले बदमाशों का क्या हुआ… जानें












