spot_img
spot_img
spot_img

Saraikela : 5 छात्र, दो की डूबकर मौ’त, दहला इलाका…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Saraikela : सरायकेला(Saraikela) के आदित्यपुर में गुरुवार को जो हुआ, उसने हर मां-बाप को झकझोर कर रख दिया। स्कूल यूनिफॉर्म में निकले पांच दोस्त क्लासरूम की जगह चेक डैम पहुंच गये। कुछ देर की मौज-मस्ती ने ऐसा खौफनाक मोड़ लिया कि दो छात्र जिंदा वापस नहीं लौट सके।

Saraikelaमें 5 छात्र, दो की डूबकर मौत

आरआईटी थाना क्षेत्र के आसंगी चेक डैम में सेंट्रल पब्लिक स्कूल (CPS), आदित्यपुर के नौवीं के छात्र रौनक भारद्वाज और गॉडविन थॉमस की डूबने से मौत हो गई। दोनों अपने तीन दोस्तों के साथ स्कूल ऑवर्स के दौरान क्लास छोड़कर खरकई नदी पर बने चेक डैम में नहाने पहुंचे थे।

बताया जा रहा है कि पांचों छात्र पानी में उतरे ही थे कि अचानक रौनक और गॉडविन गहराई में चले गये। डैम का पानी ऊपर से शांत दिख रहा था, लेकिन अंदर गहराई और तेज बहाव ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। देखते ही देखते दोनों पानी में गायब हो गये।

Saraikelaमें यूनिफॉर्म में बच्चे चेक डैम पहुंचे

घटना के वक्त उनके साथ मौजूद छात्र प्रशांत कुमार कुछ दूरी पर पानी लेने गया था। लौटते ही उसने दोस्तों की चीख सुनी। जब तक वह कुछ समझ पाता, दोनों छात्र डूब चुके थे। बाकी दो छात्रों ने किसी तरह खुद को बचाया और बाहर निकलकर शोर मचाया।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आरआईटी थानेदार संजीव सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय गोताखोरों को बुलाया गया और तुरंत सर्च ऑपरेशन शुरू हुआ। करीब एक घंटे तक चले रेस्क्यू के बाद दोनों छात्रों के शव पानी से बाहर निकाले गये। अपने बच्चों को इस हालत में देखकर परिवार बिखर गया। मां-बाप की चीखें सुनकर वहां मौजूद लोग भी खुद को संभाल नहीं सके।

स्थानीय लोगों का इल्जाम है कि आसंगी चेक डैम पर न तो कोई सुरक्षा गार्ड है और न ही खतरनाक गहराई को लेकर कोई सख्त इंतजाम।

इसे भी पढ़े :Ranchi : रांची में 10 दारोगा की हुई पोस्टिंग, किसे-कहां… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़े :Power Substation : धुर्वा सब स्टेशन में मच गया हड़कंप… जानें क्यों

इसे भी पढ़े :Gold Price : औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी…

इसे भी पढ़े :Silver : अब चांदी बेचने में नहीं होगा धोखा, इस नई सर्विस से मिलेगा सही दाम…

इसे भी पढ़े :CRPF में बंपर भर्ती, इस रोज से आवेदन शुरू…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...