spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Power Substation : धुर्वा सब स्टेशन में मच गया हड़कंप… जानें क्यों

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : रांची के धुर्वा स्थित बिजली सब स्टेशन(Substation) में गुरुवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कर्मचारियों को परिसर में एक संदिग्ध लिफाफा मिला। लिफाफे के साथ .315 बोर का कारतूस धागे से बांधा गया था। सबसे चौंकाने वाली बात यह थी कि लिफाफे पर काले अक्षरों में उग्रवादी संगठन ‘PLFI’ का नाम लिखा था, जबकि लाल रंग से ‘लाल सलाम’ और ‘जरूरी सूचना’ लिखा गया था।

धुर्वा Substation में अफरा-तफरी

कार्यालय खुलते ही कर्मचारियों की नजर जैसे ही इस लिफाफे पर पड़ी, पूरे सब स्टेशन(Substation) में सनसनी फैल गई। तुरंत धुर्वा थाना को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और लिफाफा व कारतूस को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

धुर्वा Substation में मिला संदिग्ध लिफाफा

बारिश और नमी की वजह से लिफाफा भींग चुका था, इसलिए उसे तुरंत नहीं खोला जा सका। जब लिफाफा सुखाकर खोला गया, तो अंदर कोई धमकी भरा पत्र नहीं मिला। उसमें सिर्फ एक व्यक्ति का नाम लिखा था। पुलिस ने उस व्यक्ति को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन उसने पूरे मामले से खुद को अलग बताया।

जांच में अब तक जो बात सामने आई है, उससे पुलिस को शक है कि यह किसी उग्रवादी वारदात से ज्यादा किसी को फंसाने या डराने की साजिश हो सकती है। हटिया DSP प्रमोद कुमार मिश्रा के मुताबिक, लिफाफे में न तो रंगदारी की मांग है और न ही किसी तरह की धमकी। ऐसे में मामला आपसी दुश्मनी, बिजली बिल विवाद या निजी रंजिश से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।

इसे भी पढ़े :Voting : तीन राज्यों में मतदान, कहां-कितनी वोटिंग… जानें

इसे भी पढ़े :Silver : अब चांदी बेचने में नहीं होगा धोखा, इस नई सर्विस से मिलेगा सही दाम…

इसे भी पढ़े :Garhwa : तीन होटलों में रेड, आपत्तिजनक हालत में मिले 28…

इसे भी पढ़े :Gold Price : औंधे मुंह गिरा सोना-चांदी…

इसे भी पढ़े :Leave Encashment : अब हर साल मिलेगा छुट्टियों का पैसा, जानें कैसे…

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...