Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) में पुलिसिंग को और मजबूत बनाने की कवायद तेज हो गई है। थानों में मैनपावर की कमी दूर करने और लंबित मामलों के अनुसंधान में तेजी लाने के लिए रांची के सीनियर SP राकेश रंजन ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस लाइन में तैनात 10 सब इंस्पेक्टर स्तर के अफसरों की पोस्टिंग अलग-अलग थानों में कर दी गई है। इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। खास बात यह है कि इनमें तीन महिला सब इंस्पेक्टर भी शामिल हैं।
सबसे ज्यादा तीन दारोगाओं की पोस्टिंग सुखदेवनगर थाना में की गई है। वहीं लालपुर थाना को भी दो नये अफसर मिले हैं। धुर्वा, पंडरा, अरगोड़ा, चान्हो और नगड़ी थाना में भी एक-एक सब इंस्पेक्टर भेजे गये हैं।
कौन दारोगा Ranchi के किस थाना में
दिवाकर कुमार सिंह – सुखदेवनगर थाना
संतोष कुमार यादव – सुखदेवनगर थाना
लूसी रानी – सुखदेवनगर थाना
गोल्डी भगत – धुर्वा थाना
उपेंद्र कुमार दास – पंडरा थाना
स्वरूप भंडारी – अरगोड़ा थाना
दीपक कुमार सिन्हा – लालपुर थाना
सरोज बिरुवा – लालपुर थाना
अनुज प्रसाद यादव – चान्हो थाना
भवेश कुमार रवानी – नगड़ी थाना
SSP की ओर से साफ निर्देश दिया गया है कि सभी पदाधिकारी तत्काल अपने-अपने नये थाना में योगदान दें और नव पदस्थापन की रिपोर्ट सौंपें।
इसे भी पढ़ें : Silver : अब चांदी बेचने में नहीं होगा धोखा, इस नई सर्विस से मिलेगा सही दाम…
इसे भी पढ़ें : Leave Encashment : अब हर साल मिलेगा छुट्टियों का पैसा, जानें कैसे…















