Chhattisgarh : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में 5 लोगों की जान चली गई। 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहले हादसे में राजधानी रायपुर से लगे मुजगहन थाना क्षेत्र के दतरेंगा और जुलुम मार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल है। दूसरे हादसे में सूरजपुर जिले के करौटी गांव के पास देर रात कार व बाइक की भिड़ंत में दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामलों को दर्ज कर विवेचना में लिया है। पहले हादसे में मृतक हैं- राजू निषाद (45), शिवकुमार साहू (28), भोला निषाद (28)। उदलचंद यादव (30) को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।
घटना स्थल पर ही हो गई मौत
दूसरे हादस के बारे में बताया जाता है कि सूरजपुर जिले के चेंद्रा पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसा, ग्राम करौटी के मुकेश देवांगन अपने ममेरे भाई अमृतलाल देवांगन और अंशु देवांगन बाइक से निकले थे। करौटी गांव के पास तेज रफ्तार कार व बाइक में भिड़ंत हो गई। बाइक सवार मुकेश देवांगन और अमृत लाल देवांगन की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबिक अंशु देवांगन को गंभीर चोट आई है। घायल अंशु को भैयाथान के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस ने मर्ग कायम किया है।
इसे भी पढ़ें :शहरी स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में झारखंड बना नंबर वन
इसे भी पढ़ें :अंधविश्वासी परंपराओं का इलाज सिर्फ शिक्षा: CM HEMANT SOREN
इसे भी पढ़ें :मैच के दौरान मैदान में घुसा युवक, रोहित के पैर पर गिरकर बोला…
इसे भी पढ़ें :फिर बच निकला कुख्यात सुल्तान, साथी छोटू को लगी गोली, रिम्स में भर्ती
इसे भी पढ़ें :…और काल के गाल में समा गया रंजीत
इसे भी पढ़ें :“बहू को पोता लेकर भाग गया, खोज दीजिये साहेब”
इसे भी पढ़ें :नहीं धराता तो कई कोयला कारोबारी का हो जा जाता…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :सुप्रीम फैसला, ऑफलाइन मोड में होगी CBSE, ICSE की परीक्षा
इसे भी पढ़ें :इस स्कूटर के डिजिटल मीटर पर मिलेंगे वॉट्सऐप और मिस कॉल अलर्ट, जानिये कीमत
इसे भी पढ़ें :सेना का बड़ा ऑपरेशन, TRF कमांडर समेत 5 आतंकी ढेर, मुठभेड़ जारी




