साल के पहले सूर्य ग्रहण की 5 बड़ी बातें… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस साल का पहला सूर्य ग्रहण आज लगेगा। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण रहा, जो आसमान में आग के छल्ले जैसा दिखा। यह अद्भुत नजारा दक्षिण अफ्रीका, अर्जेंटीना और अंटार्कटिका के दूरदराज इलाकों में दिखाई देगा। आज हम आपको बताते हैं कि रिंग ऑफ फायर क्या होता है और इससे जुड़ी कुछ रोचक बातें। वलयाकार सूर्य ग्रहण, जिसे दुनिया ‘रिंग ऑफ फायर’ यानी आग का छल्ला कहती है।

कब लगता है सूर्य ग्रहण?

जब चंद्रमा अपनी परिक्रमा करते हुये पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तो कुछ समय के लिये सूर्य की रोशनी धरती तक नहीं पहुंच पाती। यही खगोलीय घटना सूर्य ग्रहण कहलाती है, मानो चांद थोड़ी देर के लिए सूरज से आंख-मिचौली खेल ले।

क्या होता है ‘रिंग ऑफ फायर’?

चंद्रमा कभी पृथ्वी के करीब होता है, तो कभी दूर। जब वह दूर होता है, तो आकार छोटा नजर आता है। ऐसे में सूर्य ग्रहण के दौरान चांद सूरज को पूरी तरह नहीं ढक पाता। सूरज का बाहरी किनारा चमकता हुआ दिखाई देता है, जो आग के छल्ले जैसा लगता है, इसी को ‘रिंग ऑफ फायर’ कहा जाता है।

सूर्य ग्रहण की 5 खास बातें

  • 17 फरवरी को साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण।
  • यह वलयाकार ग्रहण होगा, जिससे आसमान में चमकता हुआ छल्ला दिखेगा।
  • ग्रहण के दौरान चंद्रमा सूर्य के बड़े हिस्से को ढक लेगा, पर पूरी तरह नहीं।
  • ‘रिंग ऑफ फायर’ प्रभाव लगभग 1 मिनट 52 सेकंड तक रहेगा (अंतरराष्ट्रीय समयानुसार)।
  • यह दृश्य अंटार्कटिका, दक्षिणी अमेरिका के सुदूर हिस्सों और दक्षिण अफ्रीका के कुछ क्षेत्रों में दिखेगा, जबकि भारत इससे वंचित रहेगा। इस बार सूर्य ग्रहण का मार्ग अंटार्कटिका क्षेत्र से होकर गुजर रहा है। इस वजह से भारत सहित एशिया के कई हिस्सों में यह खगोलीय नजारा नजर नहीं आयेगा।

इसे भी पढ़ें : ATM फ्रॉड और पुलिस के बीच मुठभेड़, ASI को लगी गो’ली…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल पहुंचे सलमान खान, पिता की बिगड़ी तबीयत

इसे भी पढ़ें : शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी…

इसे भी पढ़ें : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, सख्त गाइडलाइन… जानें

इसे भी पढ़ें : ATM फ्रॉड और पुलिस के बीच मुठभेड़, ASI को लगी गो’ली…

इसे भी पढ़ें : अस्पताल पहुंचे सलमान खान, पिता की बिगड़ी तबीयत

इसे भी पढ़ें : शादी से पहले शारीरिक संबंधों पर सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी…

इसे भी पढ़ें : CBSE बोर्ड परीक्षा 2026 आज से शुरू, सख्त गाइडलाइन… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: