ATM फ्रॉड और पुलिस के बीच मुठभेड़, ASI को लगी गो’ली…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Bihar : मुजफ्फरपुर के बेला थाना क्षेत्र में पुलिस और कुख्यात ATM फ्रॉड आरोपी पप्पू साहनी के बीच भयंकर मुठभेड़ हुई। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन खुद को घिरा देख आरोपी ने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान बेला थाने के ASI विकास कुमार के पेट में गोली लगी। वे गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने जवाबी फायरिंग की, जिससे पप्पू साहनी भी जख्मी हुआ और घायल अवस्था में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही मुजफ्फरपुर रेंज के DIG चंदन कुशवाहा और SSP कंटेश कुमार मिश्रा अस्पताल पहुंचे। डॉक्टरों के अनुसार ASI विकास कुमार की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर उसके गिरोह और ATM फ्रॉड नेटवर्क के अन्य सदस्य खोजने में जुटी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और जांच तेज कर दी गई है।

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

लालू प्रसाद जायेंगे विदेश, मिली अनुमति…

Ranchi : चारा घोटाला मामले में सजायाफ्ता और फिलहाल...

अवैध शराब की 9 भट्ठियां ध्वस्त

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग में अवैध महुआ शराब के...

एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, फरार अपराधियों पर कसेगा शिकंजा

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था...