Kohramlive Desk : देश में न्यू ईयर के पहले दिन से 5 बड़े रूल बदल जाएंगे। इनका सबके जीवन पर प्रभाव पड़ेगा, इसलिए इनके बारे में सबको जानना जरूरी है। आइए, क्रमिक रूप से जानते हैं इनके बारे में …
फर्स्ट चेंज : GST Invoicing
जीएसटी ई-इन्वॉयसिंग (GST Invoicing) या इलेक्ट्रॉनिक बिल के नियम 1 जनवरी 2023 से बदलने जा रहे हैं। सरकार ने ई-इन्वॉयसिंग के लिए 20 करोड़ रुपये की सीमा को कम करते हुए पांच करोड़ रुपये कर दिया है। इस नियम के लागू होने से अब उन कारोबारियों को इलेक्ट्रॉनिक बिल जेनरेट करना जरूरी होगा, जिनका बिजनेस सालान पांच करोड़ से अधिक का है।
सेकेंड चेंज : Bank Locker के नियम
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी नए दिशा-निर्देशों के मुताबिक, पहली जनवरी 2023 से बैंक लॉकर (Bank Locker) को लेकर तय किए गए नियमों में बदलाव होने जा रहा है। नए नियमों के लागू होने के बाद बैंकों पर लगाम लगेगी और वे ग्राहकों के साथ बैंक लॉकर को लेकर मनमानी नहीं कर पाएंगे। किसी ग्राहक के सामान को किसी कारणवश कोई नुकसान पहुंचता है, तो बैंक की जिम्मेदारी तय होगी। बैंक से ग्राहकों को 31 दिसंबर तक के लिए एक एग्रीमेंट साइन करना है, इसके जरिए ग्राहकों को लॉकर के नियमों में बदलाव के बारे में जानकारी SMS और अन्य माध्यम से दी जाएगी।
थर्ड चेंज : Vehicle खरीदना महंगा!
अगर आप भी नए साल पर अपने या परिवार के लिए गाड़ी खरीदने का प्लान बनाए बैठे हैं, तो हो सकता है कि आपको ज्यादा जेब ढीली करनी पड़े। 2023 की शुरुआत से ही Maruti Suzuki, MG Motors, Hyundai, Reno से लेकर Audi और Mercedese जैसी कंपनियां अपने वाहनों की कीमत में बढ़ोतरी करने जा रही हैं। टाटा की ओर से अपने कॉर्मशियल गाड़ियों की कीमत जनवरी 2023 से बढ़ाने का ऐलान भी कर दिया गया है।
फोर्थ चेंज : Credit Card के नियम
प्राइवेट सेक्टर के बैंक एचडीएफसी ने अपने क्रेडिट कार्ड (HDFC Bank Credit Card) के नियमों में चेंज करने का फैसला किया है, जो 1 जनवरी 2023 से लागू हो जाएगा। अगर आप इस बैंक का क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल कर रहे हैं, तो फिर ये बदलाव आपके लिए जानना जरूरी है। दरअसल, HDFC क्रेडिट कार्ड के पेमेंट पर मिलने वाले रिवॉर्ड प्वाइंट्स (Reward Points) के Rule Change होने जा रहे हैं।
फिफ्थ चेंज : LPG-CNG-PNG के दाम
नए साल की शुरुआत में LPG Cylinder-CNG-PNG की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया जा सकता है। वैसे तो तेल-गैस कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को दाम संशोधित करती हैं। लेकिन, नए साल पर सरकार की ओर से आम आदमी को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसा इसलिए भी क्योंकि बीते कुछ समय से कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है। इसके चलते देश में नए साल पर पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल सकती है।
इसे भी पढ़ें : Fact Check : 1 जनवरी से बंद हो जाएंगे 2000 के नोट
इसे भी पढ़ें :नए साल में NPS से पैसा निकालने का चेंज होगा रूल, PFRDA का नया आदेश जारी
इसे भी पढ़ें :मुकेश अंबानी का कमाल : 20 सालों में 20 गुना बढ़ा रिलायंस का प्रॉफिट
इसे भी पढ़ें :26 ट्रेनें रद्द, घर से निकलने से पहले देख लें…
इसे भी पढ़ें :जनवरी में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, समय से निपटा लें अपना काम
इसे भी पढ़ें :Videocon Loan Case में वेणुगोपाल धूत गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :Flight कैंसल करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खबर, Air India ने शुरू की ये सर्विस








