Kohramlive : शनिवार को बारातियों से भरी कार खड़े ट्रक में टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गये। मौके पर ही 5 बारातियों की मौत हो गई। मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं। वहीं, नौ लोग बेतरह जख्मी हो गये। इनमें से 4 की हालत गंभीर बताई गई। शादी आज ही होनी थी, पर हादसे की वजह से टाल दी गई। कार में 14 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि सड़क के किनारे खड़े ट्रक से कार जा टकराई और हादसा हो गया। हादसे की फैली खबर के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया और मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना पूर्णिया के मरंगा थाना क्षेत्र की है।
इसे भी पढ़ें : PLFI को फिर तीखी चोट, इस बार क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें : क्लब में बैडमिंटन खेलते हुए शख्स की मौत, देखें सीसीटीवी
इसे भी पढ़ें : सीएम सोरेन से मिले सीएम केजरीवाल और सीएम भगवंत सिंह मान, इन मुद्दों पर हुई चर्चा
इसे भी पढ़ें : झारखंड में इस दिन होगी बारिश…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में तीखी धूप और उमस लोगों को फिर करेगा टॉर्चर
इसे भी पढ़ें : अगले 24 घंटों में तेज रफ्तार से चलेंगी हवाएं, गरज, चमक के साथ होगी बारिश










