जामताड़ा : बिहार से नींबू लोड कर कोलकाता जा रहा एक 407 ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ट्रक ने सड़क किनारे खड़ी एक कार को टक्कर मारी और पलट गया। दुर्घटना में ड्राइवर को हल्की चोट भी आई है। ट्रक ड्राइवर राम तुरी ने बताया कि सामने से आ रहे एक पिकअप वैन की वजह से ट्रक अनियंत्रित हो गया, जिस कारण यह दुर्घटना घटी।
वहीं, जामताड़ा थाना क्षेत्र के बांसनली मोड़ में मंगलवार की सुबह दो बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में मो. जुल्फिकार और नवोदय विद्यालय के शिक्षक अमित राज घायल हो गए। दोनों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने दोनों बाइक को जब्त कर लिया है।
Read more: धनबाद में बमबाजी, दहशत, देखें वीडियो…
Read more:चुपके से रात में Bedroom में घुस आया दारोगा बाबू, देखें वीडियो…






