पंजाब : पंजाब के पाटियाला में शुक्रवार को खालिस्तानी विरोध मार्च के दौरान हुए हिंसा के बाद सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। पुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल किया गया है। पाटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल और एसएसपी नानक सिंह को हटा दिया गया है। उनकी जगह मुखविंदर सिंह छीना को नया IG और दीपक पारिख को नया SSP बनाया गया है। सिटी SP को भी हटा दिया गया है। वजीर सिंह खैहरा को नया सिटी एसपी बनाया गया है। DSP अशोक कुमार को भी हटा दिया गया है।
पटियाला हिंसा के बाद CM भगवंत मान काफी नाराज है। उन्होंने चीफ सेक्रेटरी अनिरुद्ध तिवारी और DGP वीके भावरा की अगुआई में अफसरों को तलब किया था। जिम्मेदार अफसरों पर हाई लेवल इंक्वायरी के आदेश दिए। इसमें पुलिस और प्रशासन की लापरवाही की जांच होगी। जानकारी के अनुसार पिछले एक हफ्ते से टकराव के हालात बने थे। बावजूद इसके पुलिस ने कोई ठोस कदम नहीं उठाई। इस संबंध में इंटेलिजेंस विंग ने पुलिस को इनपुट भी दिए थे, लेकिन पुलिस अफसरों ने इन्हें हल्के में लिया और हालात काबू से बाहर हो गए।
कुछ संगठनों के बंद के आह्वान को देखते हुये पुलिस-प्रशासन अलर्ट है। सुबह साढ़े 9 बजे से शाम 6 बजे तक शहर में इंटरनेट और SMS सेवाएं बंद कर दी हैं। डोंगल से भी इंटनरेट नहीं चलेगा। पटियाला में सुरक्षा के लिए डेढ़ हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई है।
Read More : 10 सेकेंड में 3 जिंदगी खत्म, खौफनाक वीडियो आया सामने
Read More : जोश दूल्हे पर पड़ गया भारी, शादी से पहले पहुंचे हवालात, जानिये कैसे…
Read More : सुहागरात में क्या भूल हुई जो दुल्हन ने पति को चप्पल से धोया, देखें
Read More : बेटे को छुड़ाने आई महिला से थाना में ही मसाज कराने लगे दारोगा जी… देखें वीडियो
Read More : यह पांच बच्चे हो गए अनाथ… देखें कैसे
Read More : वरमाला के वक्त बोला दूल्हा- “शादी के बाद तुम्हें भी…” देखिये फिर क्या हुआ
Read More : आखिरकार भोजपुरी सिंगर पवन सिंह ने मांगा तलाक… देखें क्यों










