PALAMU : पलामू पुलिस की सक्रियता के कारण अपराध को अंजाम देने के पहले 4 चार अपराधी हथियार के साथ दबोच लिये गए। मामला रेहला थाना क्षेत्र का है। पुलिस को सूचना मिली थी कि शंखा गांव के बनछुली में पप्पू शुक्ला उर्फ प्रदीप शुक्ला के होटल में कुछ अपराधी जुटे हैं। ये इलाके में किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। थाना प्रभारी नेमधारी रजक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापेमारी कर अपराध की योजना बना रहे सभी अपराधियों को दबोच लिया।
Read More : इंडिया में नहीं यूएई में होगा टी20 वर्ल्ड कप, BCCI ने किया एलान
होटल मालिक भी अपराधियों में शामिल
गिरफ्तार अपराधियों में होटल मालिक शंखा गांव निवासी पप्पू शुक्ला उर्फ प्रदीप शुक्ला (37) भी शामिल है। इसके अलावा कधवन गांव निवासी विकास सिंह उर्फ राहुल सिंह (25), कमता गांव निवासी कृष्णा ठाकुर उर्फ पिंटू ठाकुर, गढ़वा के कोटा गांव के रहने वाला नंदू राम (48) शामिल हैं। तलाशी के क्रम में इनके पास से पुलिस को एक देसी कट्टा व तीन गोलियां मिली हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक बाइक व चार मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
Read More :उत्तराखंड हाई कोर्ट ने चारधाम यात्रा को रोका, लाइव स्ट्रीमिंग का ऑर्डर








