spot_img

चौपारण में 4 एकड़ अवैध अफीम की खेती ध्वस्त…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण थाना क्षेत्र के दैहर पंचायत के मॉर्निया और बर्दाग के जंगलों में उगी “जहर की फसल” को आज तहस-नहस कर दिया गया। मिली गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग और चौपारण पुलिस ने साझा अभियान चलाया और करीब 4 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती को मौके पर ही नष्ट कर दिया। जंगल के भीतर तक फैली इस खेती को देखकर अधिकारी भी चौंक गये। ड्रोन की मदद से दुर्गम इलाकों को चिन्हित किया गया और फिर एक-एक पौधे को उखाड़कर खत्म कर दिया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बीते 11 फरवरी को मॉर्निया जंगल में अफीम की खेती से जुड़े मुख्य तस्कर को चौपारण पुलिस ने गिरफ्तार किया था। कड़ी पूछताछ में उसने विभिन्न इलाकों में फैली अफीम की खेती का सटीक लोकेशन (Exact Location) बताया। उसी सूचना के आधार पर यह कार्रवाई संभव हो सकी। मौके पर मिले 10 डिलीवरी पाइप को भी नष्ट कर दिया गया। इस अभियान में बरही के SDPO अजित कुमार बिमल, चौपारण के थानेदार सरोज सिंह चौधरी, SI दिव्य प्रकाश, ASI बादल महतो, ASI कमरुद्दीन, वनपाल सरवन कुमार एवं संटू कुमार एवं सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...