Patna : विधानसभा चुनाव समाप्त होते ही बिहार सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। शुक्रवार को 36 IAS अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने जारी कर दी। इस बार बदलाव मुख्य रूप से सचिव स्तर के अधिकारियों पर केंद्रित रहा। मयंक बरवड़े (2001 बैच) बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के परियोजना निदेशक पद से स्थानांतरित कर योजना एवं विकास विभाग के सचिव बनाये गये। अमित कुमार पांडेय राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक नियुक्त किये गये। स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव का अतिरिक्त प्रभार भी जारी रहेगा। सुनील कुमार बिहार राज्य खाद्य एवं असैनिक आपूर्ति निगम के प्रबंध निदेशक बनाये गये। अनिल कुमार सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के निदेशक नियुक्त किये गये। नवीन कुमार बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के नये परियोजना निदेशक बने। शीर्षत कपिल अशोक को नया प्रभार मिला है। बिहार राज्य पथ विकास निगम के प्रबंध निदेशक बने रहेंगे, वहीं, उन्हें बिहार राज्य फल एवं सब्जी विकास निगम के MD का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। पथ निर्माण विभाग के विशेष सचिव के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया। 2013 बैच के IAS उपेंद्र प्रसाद को सामान्य प्रशासन विभाग के अपर सचिव पद से हटाकर श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण विभाग के अपर सचिव बनाये गये। खबर है कि प्रशासनिक सक्रियता के तहत कई SDO स्तर के अधिकारियों के विभाग भी बदले गये हैं।
महत्त्वपूर्ण निदेशक स्तर की नई तैनाती
- धर्मेंद्र कुमार — सामाजिक सुरक्षा निदेशक
- डॉ. विद्या नंद सिंह — हस्तकरघा निदेशक
- तुषार सिंगला — मत्स्य निदेशक
- अमन समीर — सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशक (MSME)
- मनेश कुमार मीणा — खान निदेशक
- सौरभ सुमन यादव — निदेशक कृषि, बिहार पटना















