kohramlive desk : भारतीय रेलवे (Indian Railway) में कई तरह के 3591 अप्रेंटिस पदों पर बहाली होनी है। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए यह सुनहरा मौका है। भारतीय रेलवे ने इसके लि आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार Indian Railway की आधिकारिक वेबसाइट rrc-wr.com पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई 24 जून 2021 तक कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया 25 मई से शुरू हो चुकी है।
Read More :रेलवे साइडिंग क्रशर के पास मिला मजदूर का शव, यूनियन ने की ये मांग…
इन पदों पर होगी बहाली
कारपेंटर,इलेक्ट्रीशियन, इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक, पेंटर, पाइप फिटर, प्लंबर, ड्राफ्ट्समैन, पासा, वेल्डर, डीजल मैकेनिक, रेफ्रिजरेटर एसी मैकेनिक सहित कुल 3591 पदों पर भर्ती की जानी है।
Read More :खड़े ट्रक में पीछे से टैंकर ने मारी टक्कर, चालक की मौत, खलासी जख्मी
10वीं में 50 प्रतिशत अंक जरूरी
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10वीं पास होना चाहिए। साथ ही NCVT से संबद्ध ITI सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयुसीमा 18 से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
Read More :रिम्स में ऑक्सीजन की कमी से नहीं जाएगी जान, लग रहा है प्लांट










