Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के जनता डेंटल क्लिनिक में मंगलवार को निशुल्क दंत चिकित्सा शिविर का 24वां दिन रहा। मंगलवार को आयोजित शिविर में 35 मरीजों की जांच की गई। गढ़वा के जाने-माने दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. एम. एन. खान ने हर मरीज देखा-सुना। जांच में कई मरीजों में कैविटी, मसूड़ों की कमजोरी, तेज दांत दर्द जैसी समस्यायें सामने आईं, जिनका वहीं मौके पर इलाज किया गया।
डॉ. खान ने बड़े सरल शब्दों में समझाया, गलत खान-पान, मीठे पदार्थों की अधिकता और दांतों की सफाई में लापरवाही, यही दांतों के सबसे बड़े दुश्मन हैं।फिर उन्होंने तीन आसान लेकिन अमूल्य मंत्र दिये, दिन में दो बार ब्रश करें, समय-समय पर दांत जांच करायें, तंबाकू, गुटखा और सिगरेट से दूरी बनायें। उन्होंने चेताया कि छोटी लगने वाली दंत समस्यायें आगे चलकर बड़े दर्द में बदल जाती हैं और कई बार दांत हटाने तक की स्थिति आ जाती है।






