Garhwa(Nityanand Dubey) : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा) के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गढ़वा के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित मासिक लोक अदालत में कुल 318 मामलों का निष्पादन किया गया। इन मामलों के निपटारे से ₹7,11,900 का राजस्व प्राप्त हुआ। प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष मनोज प्रसाद के निर्देश पर आयोजित लोक अदालत के लिए गढ़वा और नगर उंटारी अनुमंडलीय व्यवहार न्यायालय सहित सात पीठों का गठन किया गया। विभिन्न न्यायिक पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं की मौजूदगी में मामलों की सुनवाई कर आपसी सहमति से उनका निपटारा कराया गया।
लोक अदालत में 63 क्रिमिनल कंपाउंडेबल, 29 बिजली विभाग, 4 एमएसीटी, 2 चेक बाउंस, 156 राजस्व तथा 64 स्थायी लोक अदालत से जुड़े मामलों का सफलतापूर्वक निष्पादन किया गया। इस दौरान न्यायिक पदाधिकारी, अधिवक्ता, न्यायालयकर्मी और बड़ी संख्या में पक्षकार मौजूद रहे। आयोजन का उद्देश्य लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना था।
इसे भी पढ़ें : Facebook का नया फीचर, अब ऐसे होगी असली लोगों की पहचान… जानें
इसे भी पढ़ें : धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा स्वीकार, इन्हें मिला शिक्षा मंत्रालय का जिम्मा… जानें
इसे भी पढ़ें : सब्जी बेची, ई-रिक्शा चलाया… बिहार के झंडू ने बढ़ाया देश का मान
इसे भी पढ़ें : बंधक बनाकर राइस मिल में लूट, चौंकाने वाले खुलासे…
इसे भी पढ़ें : बिरसा जू में पहली बार कृत्रिम हैचिंग से जन्में कोबरा के बच्चे… देखें







