गढ़वा में 31 दावेदार मैदान में…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : नगर निकाय (आम) चुनाव–2026 में नामांकन वापसी की प्रक्रिया पूरी होते ही गढ़वा के तीनों नगर निकायों में अध्यक्ष पद की चुनावी तस्वीर साफ हो गई है। स्क्रूटनी के बाद बचे 34 उम्मीदवारों में से तीन ने कदम पीछे खींच लिये और अब कुल 31 प्रत्याशी अपनी सियासी किस्मत आजमाने को तैयार हैं। नाम वापसी के अंतिम दिन दो निकायों से तीन प्रत्याशियों ने चुनावी दौड़ से हटने का फैसला किया। जिला प्रशासन की अंतिम सूची के मुताबिक, गढ़वा नगर परिषद में 12 प्रत्याशी, नगर पंचायत श्री बंशीधर नगर में 10 प्रत्याशी एवं नगर पंचायत मझिआंव में 9 प्रत्याशी यानी कुल 31 प्रत्याशी मैदान में हैं। नाम वापसी के साथ ही सीधा मुकाबला तय हो गया है। चुनाव चिन्ह आवंटन के बाद अब गली–मुहल्लों में जनसंपर्क तेज होगा। पोस्टर–बैनर से लेकर डोर-टू-डोर प्रचार होगा। वहीं, प्रशासन ने भी शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान के लिये तैयारियां तेज कर दी हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मुंद्रा पोर्ट पर फिर ड्रग्स बरामदगी को लेकर कांग्रेस का ह’मला…

Ranchi : गुजरात के मुंद्रा पोर्ट के पास हाल...

चेतावनी बोर्ड के बावजूद प्लास्टिक गैलन में डीजल, हो सकती है अनहोनी…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र स्थित एक...

अभिषेक बनर्जी की सुरक्षा बढ़ी, अब मिलेगी ‘X’ कैटेगरी सुरक्षा…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय...

लाउडस्पीकर के साथ सड़क पर उतरी हजारीबाग पुलिस… जानें क्यों

Hazaribagh(Sunil Sahu) : शहर की सड़कों पर रविवार को कुछ...

NTPC के आंगन में बच्चों ने रंगों से उकेरा स्वच्छ भारत का सपना…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) की पकरी बरवाडीह...