- बिहार में अगले माह नियुक्ति संबंधी विज्ञापन निकलने की संभावना
कोहराम लाइव डेस्क : बिहार में विभिन्न सरकारी कार्यालयों में Group-D के लंबे समय से खाली पड़े पदों पर जल्द बहाली होगी। BSSC ने जिला, अनुमंडल और राज्य स्तरीय कार्यालयों से इसके लिए अधियाचना मांगी है। अब तक 29 जिलों से रिक्तियां आयोग को मिल चुकी हैं, जिनकी गणना चल रही है। सभी जिलों और राज्य स्तरीय कार्यालयों से अधियाचना प्राप्त हो जाने के बाद रिक्तियों की संख्या 30 हजार के लगभग रहने का अनुमान है। अगले महीने इन पदों पर नियुक्ति के लिए विज्ञापन निकलने की संभावना है।
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने जारी की NET की डेट शीट, इस दिन होगी परीक्षा
कार्यालय परिचारी के पदों पर होगी नियुक्ति
Group-D के अंतर्गत मुख्यत: कार्यालय परिचारी के पदों पर नियुक्ति होगी। लंबे समय से इस पद पर नियुक्ति नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में राज्य सरकार के हर कार्यालय में ये पद खाली हैं। एक अनुमान के अनुसार सभी जिला, अनुमंडल और राज्य स्तरीय कार्यालयों में रिक्त पदों को मिला लें, तो ऐसे पदों की संख्या लगभग 35 हजार होगी। इनमें से लगभग 30 हजार रिक्तियों के आने की संभावना है, जिन पर नियुक्ति होगी।
29 जिलों की मिल चुकी है अधियाचना
BSSC के सचिव ओम प्रकाश पाल ने कहा कि 29 जिलों से अधियाचना आयोग कार्यालय को मिल चुकी है। अन्य जिलों से इसके आने की प्रतीक्षा की जा रही है। सभी कार्यालयों से रिक्तियां आने के बाद जल्द इसका विज्ञापन निकाला जाएगा और नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
इसे भी पढ़ें : IOCL ने जारी की 505 पदों की भर्ती, इस तारीख तक भर सकेंगे आवेदन









