Ranchi :जला अस्थियां बारी-बारी
चिटकाई जिनमें चिंगारी
जो चढ़ गये पुण्यवेदी पर
लिये बिना गर्दन का मोल
कलम आज उनकी जय बोल


राष्ट्रकवि दिनकर के इस शब्दों के साथ शहीदों को नमन करते हुये DGP नीरज सिन्हा ने कहा कि जिन्होंने अपने निजी हितों की चिंता किये बगैर कर्त्तव्य की बलि वेदी पर अपना सब कुछ न्यौछावर कर दिया, उन्हें भूलाया नहीं जा सकता। मौका था पुलिस मुख्यालय में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह का। तिरंगा फहराते हुये DGP नीरज सिन्हा ने कहा कि 26 जनवरी 1950 को देश में अपना संविधान लागू किया गया था। गणतंत्र का अर्थ है जनता के द्वारा जनता के लिये शासन।

DGP ने कहा कि देश की महान स्वतंत्रता सेनानियों की आहुति के चलते देश को पूर्ण स्वराज का दर्जा मिला। उनके इस बलिदान को कभी भूलाया नहीं जा सकता। यह देश के नागरिकों के जीवन का एक अहम दिन पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जाता है। भारत देश को एक लोकतांत्रिक और गणतंत्र राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। यह देश की एकता और अखंडता को भी परिभाषित करता है। इसी एकता की वजह से भारत एक मजबूत राष्ट्र के रूप में जाना जाता है। झारखंड पुलिस राज्य में अनुकूल माहौल बनाने के लिये कटिबद्ध है। हर किसी का यह नैतिक कर्त्तव्य है कि राज्य में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिये सदा सतर्त और संकल्पित रहें। कड़ी चुनौतियों के बावजूद बहुत उत्साहजनक परिणामों वाला साल रहा। साल 2022 में पुलिस और नक्सलियों में 30 बार मुठभेड़ हुई। कुल 430 नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया।
जिसमें 2 सैक सदस्य, 5 जोनल कमांडर, 10 सब-जोनल कमांडर एवं 18 एरिया कमांडर गिरफ्तार किये गये। वहीं लेवी में वसूले गये कुल 99 लाख 42 हजार रुपये बरामद किये गये। पुलिस से लूटे गये 57 हथियार सहित कई उम्दा हथियार मिले। कुल 22 नक्सलियों ने सरेंडर कर दिया। गुजरे 30 वर्षों से नक्सलियों का अभेद् दुर्ग रहा बूढ़ा पहाड़ से नक्सलियों को खदेड़ दिया गया। PLFI के कई हार्ड कोर उग्रवादी पकड़े गये। उम्दा किस्म के 35 हथियार और लेवी वसूली के 66 लाख रुपये बरामद किये गये। ऑन लाइन FIR सिस्टम के तहत 92 हजार 70 मामलों का निष्पादन किया गया। 2966 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई। नशे के सौदागरों के खिलाफ जोरदार अभियान जारी है।

DGP नीरज सिन्हा ने कहा कि झारखंड पुलिस को अत्याधुनिक बनाने की खातिर 531 थानों को क्राइम एण्ड क्रिमनल ट्रैंकिंग नेटवर्किग सिस्टम से जोड़ दिया गया। इस साल 20 फरवरी से 26 फरवरी तक मलेशिया में होने वाले एशियन लानबाल चैंपियनशिप में झारखंड पुलिस के रांची के लवली चौबे, दिनेश कुमार एवं जैप 1 के सुनील बहादुर का चयन नाज की बात है।
इसे भी पढ़ें : बच्चों की दशा देख रो पड़ा गांव… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : धोनी पहुंचे JSCA स्टेडियम, टीम इंडिया को दिया सरप्राइज…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :धाकड़ बल्लेबाज सूर्यकुमार ने जीता ICC T20 क्रिकेटर अवॉर्ड
इसे भी पढ़ें :ICC ने वनडे टीम ऑफ द ईयर का किया ऐलान, देखें किसने बनाई जगह
इसे भी पढ़ें :रांची पहुंचे टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी, 27 को JSCA में होगा मुकाबला














