यूपी : तीन साल की मासूम बच्ची ने अपनी मां की जान बचाई। हुआ यूं कि एक बच्चे को गोद में लेकर और एक की अुंगली पकड़कर मां जा रही थी। अचानक से वह बेहोश होकर गिर पड़ी। गोद में पड़ा बच्चा जोर-जोर से रो रहा था। मदद करने वाला कोई नहीं। मां की अुंगली पकड़े मासूम बच्ची को मदद मांगने चल पड़ी। पास खड़े एक रेलवे पुलिस को बच्ची ने इशारा कर बुलाया और अपनी मां के पास लेकर गया। बेहोश महिला को देखकर रेलवे पुलिस ने तुरंत एंबुलेंस बुलाई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। जानकारी के अनुसार इलाज के बाद महिला अब स्वस्थ है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
Read more: गरीब किसान का बेटा बना जिला टॉपर, बिना किसी सुविधा के ऐसे की तैयारी
Read more: ASI के 1329 पदों के लिए वैकेंसी, जानिये कैसे करना है अप्लाई
घटना शनिवार की है और मुरादाबाद रेलवे स्टेशन की बतायी जा रही है। एक गर्भवती महिला अपने दो मासूम बच्चों के साथ मुरादाबाद से कलियर जा रही थी। इसी दौरान मुरादाबाद स्टेशन पर महिला बेहोश होकर गिर गई। बच्ची की सूझ-बुझ से उसकी मां की जान बच गई। सोशल मीडिया पर बच्ची की खूब तारीफ हो रही है।
Read more: कोरोना को मात दे चुके लोगों के लिए कितना खतरनाक है डेल्टा वैरिएंट, जानिए…
Read more: वैक्सीन से ही महफूज होगी जिंदगी, आइए, जानते हैं कौन वैक्सीन कितनी असरदार










