Garhwa: गढ़वा जिले के भंडरिया थाना क्षेत्र के धसनी गांव में अवैध बालू लदे 3 ट्रकों और एक पोकलेन को पुलिस ने जब्त किया है। भंडरिया थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर लक्ष्मीकांत को गुप्त अवैध बालू ढुलाई की सूचना मिली थी। वह दल-बल के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर रहे तीन ट्रक और एक पोकलेन को जब्त कर लिया। इससे बालू माफिया में हड़कंप मच गया है। पुलिस की कार्रवाई की भनक मिलते ही बालू माफिया मौके से फरार हो गए। वाहनों के चार ड्राइवर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
अवैध बालू: यूपी के सोनभद्र के हैं चारों वाहन चालक
लक्ष्मीकांत के अनुसार, धसनी गांव से बालू माफिया की ओर से अवैध रूप से बालू की ढुलाई कर बाहर भेजा जा रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर 3 ट्रकों और 1 पोकलैन को जब्त किया गया है। ट्रक चालक जितेंद्र प्रजापति, पारस राम, बाबू नंदन गुप्ता और पोकलेन ड्राइवर अरविंद यादव को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार सभी चालक यूपी के सोनभद्र जिला के रहने वाले हैं। सबके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : ऑक्सफोर्ड स्कूल में बवाल, डरे-सहमे गार्जियन पहुंचे थाना… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JTET पास अभ्यर्थियों का शिक्षा मंत्री के आवास पर प्रदर्शन, कहा ये
इसे भी पढ़ें :मालिक को बोलो जल्दी पैसा पहुंचाये, नहीं तो…
इसे भी पढ़ें :सांप ने उजाड़ दी एक मां की दुनिया…
इसे भी पढ़ें :अंधेरा जीवन को उजाला करना नेक काम : गवर्नर
इसे भी पढ़ें :नकली शराब की मिनी फैक्ट्री का खुलासा, मकान मालिक गिरफ्तार
इसे भी पढ़ें :धनबाद में चली ताबड़तोड़ गोलियां, एक की मौत (Video)
इसे भी पढ़ें :दो बहने जंगल गई मवेशी चराने, डैम में उतरी नहाने और फिर
इसे भी पढ़ें :फंदे से लटकी मिली प्रेमी जोड़े की लाश, जाने क्या कहा ग्रामीणों ने
इसे भी पढ़ें : बीवी के पीछे पड़े युवक को लगा दिया ठिकाना, देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : …सड़क पर उतर आये सैकड़ों लोग…(वीडियो)














